Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News : बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में जॉब ओरिएंटेड वर्कशॉप का आयोजन

जनवाद टाइम्स 3 January 2026
IMG-20260103-WA0055
Share News
       

संवाददाता : राजेन्द्र कुमार
दयालपुर / वैशाली

बीएमडी महाविद्यालय, दयालपुर के परिसर में उन्नति फाउंडेशन के तत्वावधान में जॉब ओरिएंटेड वर्कशॉप का आयोजन किया गया। वर्कशॉप का उद्देश्य छात्रों को रोजगार के लिए तैयार करना एवं उन्हें आधुनिक तकनीकी ज्ञान से लैस करना रहा।

Bihar News : बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में जॉब ओरिएंटेड वर्कशॉप का आयोजन

कार्यक्रम के दौरान उन्नति फाउंडेशन के प्रशिक्षक राजेश कुमार ने छात्रों को वर्कशॉप से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह वर्कशॉप 30 दिनों की होगी, जिसमें छात्रों के व्यक्तित्व विकास, तकनीकी कौशल एवं रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वर्कशॉप में शामिल छात्रों का इंफोसिस कंपनी द्वारा कैंपस सेलेक्शन किया जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. श्याम रंजन प्रसाद सिंह ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वर्कशॉप उनके शैक्षणिक एवं व्यावसायिक कैरियर के लिए अत्यंत लाभदायक है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा स्नातक स्तर के छात्रों के लिए जॉब ओरिएंटेड वर्कशॉप को अनिवार्य किया गया है, जिससे युवा रोजगार के योग्य बन सकें।

Bihar News : बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में जॉब ओरिएंटेड वर्कशॉप का आयोजन

राजेश कुमार ने छात्रों से कहा कि वे डिजिटल युग में हैं, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), चैटजीपीटी और संचार तकनीक की जानकारी बेहद आवश्यक है। उन्नति फाउंडेशन इस दिशा में छात्रों को प्रशिक्षित कर उन्हें कुशल एवं योग्य बनाकर कंपनियों में रोजगार उपलब्ध कराने का कार्य कर रही है।
इस अवसर पर प्रोफेसर रवी चंद्रन, प्रोफेसर सौरभ कुमार, प्रोफेसर रविरंजन कुमार, प्रोफेसर राकेश कुमार सहित महाविद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Agra News :आगरा में समाजवादी पार्टी ने मनाई सावित्रीबाई फुले जयंती
Next: अम्बेडकर नगर न्यूज : परिषदीय विद्यालयों में प्रमोशन व वरिष्ठता विवाद गहराया, आरटीआई पर भ्रामक जवाब देने का आरोप

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260609-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • Health
  • Vaishali

Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0042
  • Breaking News
  • Bihar
  • Hajipur

Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
IMG-20260609-WA0046
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जनवाद टाइम्स 9 June 2026
WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026

Latest News

  • Bihar News: प्रधानमंत्री जननी सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
  • Bihar News: राष्ट्रीय जनता दल के निर्देशानुसार हाजीपुर प्रखंड में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित
  • Bihar News: खेत बचाओ अभियान के तहत संतुलित उर्वरक उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.