Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

अम्बेडकर नगर न्यूज : परिषदीय विद्यालयों में प्रमोशन व वरिष्ठता विवाद गहराया, आरटीआई पर भ्रामक जवाब देने का आरोप

जनवाद टाइम्स 3 January 2026
अम्बेडकर नगर में परिषदीय विद्यालयों के प्रमोशन व वरिष्ठता पर विवाद, आरटीआई में भ्रामक जवाब देने का आरोप
Share News
       

संवाददाता : पंकज कुमार
आलापुर / अम्बेडकर नगर

जनपद अम्बेडकर नगर के परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के प्रमोशन, वरिष्ठता निर्धारण सहित अन्य सेवागत मामलों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई रामनगर के अध्यक्ष राजेश अकेला ने संबंधित अधिकारियों पर सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत मांगी गई जानकारी में लापरवाही और भ्रामक जवाब देने का गंभीर आरोप लगाया है।

अम्बेडकर नगर में परिषदीय विद्यालयों के प्रमोशन व वरिष्ठता पर विवाद, आरटीआई में भ्रामक जवाब देने का आरोप
राजेश अकेला के अनुसार, उन्होंने बीते माह शिक्षकों के प्रमोशन, वरिष्ठता सूची तथा उससे संबंधित अभिलेखों की जानकारी प्राप्त करने के लिए आरटीआई के तहत आवेदन किया था। लेकिन विभाग द्वारा जो जवाब उपलब्ध कराया गया, वह न केवल असंतोषजनक रहा, बल्कि गुमराह करने वाला भी बताया गया। इससे शिक्षकों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है और विवाद और अधिक गहरा गया है।

उन्होंने कहा कि स्पष्ट और सही जानकारी उपलब्ध न होने के कारण शिक्षकों में अनावश्यक भ्रम फैल रहा है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। इसी क्रम में 31 दिसंबर 2025 को उन्होंने प्रमुख सचिव, बेसिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश, लखनऊ को आरटीआई के माध्यम से पुनः सूचना के लिए आवेदन किया है, ताकि सही तथ्यों के आधार पर स्थिति स्पष्ट हो सके और अनावश्यक विवाद से बचा जा सके।

प्राथमिक शिक्षक संघ का आरोप है कि संबंधित अधिकारी जानबूझकर जनसूचना उपलब्ध नहीं करा रहे हैं और आरटीआई के तहत मांगी गई सूचनाओं को टालमटोल कर दबाने का प्रयास कर रहे हैं। यहां तक कि जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी हीलाहवाली की जा रही है, जिससे विभागीय पारदर्शिता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।

संघ ने मांग की है कि प्रमोशन और वरिष्ठता से संबंधित सभी अभिलेख सार्वजनिक किए जाएं तथा आरटीआई के तहत मांगी गई सूचनाएं समयबद्ध और सही रूप में उपलब्ध कराई जाएं, ताकि शिक्षकों में व्याप्त भ्रम दूर हो सके और शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का समाधान हो सके।

Post navigation

Previous: Bihar News : बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर में जॉब ओरिएंटेड वर्कशॉप का आयोजन
Next: Agra News :पिता की पुण्यतिथि पर सांसद राजकुमार चाहर का सेवा दिवस, गांव गढ़ी कालिया में लगा बहु-पद्धति स्वास्थ्य शिविर

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-06-09 at 11.24.08 AM
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह

जनवाद टाइम्स इटावा 9 June 2026
IMG-20260608-WA0160(1)
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक

जनवाद टाइम्स इटावा 8 June 2026
IMG-20260608-WA0010
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 8 June 2026
IMG-20260608-WA0012
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 8 June 2026

Latest News

  • Etawah News:ADG NCC मेजर जनरल गौरव गौतम ने किया सीएटीसी-03 शिविर का निरीक्षण, कैडेट्स का बढ़ाया उत्साह
  • Etawah News:बसरेहर में प्रसूता की मौत, जांच के घेरे में अस्पताल से लेकर मेडिकल स्टोर तक
  • Bihar News: महाकुर्की अभियान के तहत 10 कुर्की वारंट निष्पादित, 3 अभियुक्त गिरफ्तार
  • Bihar News: 17 एवं 18 जून को सभी प्रखंडों में लगेगा प्रखंड सहयोग-सह-जन कल्याण शिविर : जिला पदाधिकारी
  • Bihar News: अधिनायक लिपिक भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराई जाएगी : जिला पदाधिकारी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.