बीजेपी के अमित शाह और स्वतंत्र देव सिंह को हुआ कोरोना

BJP's Amit Shah and Swatantra Dev Singh got corona
Share News

 

मनोज कुमार राजौरिया । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव। दोनों नेताओं ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

BJP's Amit Shah and Swatantra Dev Singh got corona

अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा “कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरी अपील है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वे आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

वहीं स्वंतंत्र देव सिंह ने लिखा, ”मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे, जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई. जांच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वॉरंटीन कर लें और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें.

स्वतंत्र देव सिंह ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, ”डॉक्टर की सलाह पर मैं वर्तमान में अपने आवास पर होम क्वॉरंटीन हूं. मेरा सभी प्रदेशवासियों से निवेदन है कि पूरी सावधानी बरतें और सरकार की गाइडलाइन का सख्ती से पालन करें.”

दोनों नेताओं ने दें अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना टेस्ट कराने का आग्रह किया है.

Trending News