Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

इटावा नुमाइश मैदान में भाजपाइयों ने मनाई गांधी जयंती

जनवाद टाइम्स 2 October 2020
IMG-20201002-WA0034
Share News
       

मनोज कुमार राजौरिया इटावा: महात्मागांधी और आदर्श राजनेता एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिन शहर में विभिन्न जगहों पर राजनीितक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से मनाया गया। भाजपाइयों ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती के शुभअवसर पर इटावा नुमाइश स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर स्वच्छता कार्यक्रम एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया।

Etawah News

देश के दूसरे प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के शुभअवसर पर शात्री चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Etawah News

एमएलए सरिता भदौरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी जिन्हें हम बापू और राष्ट्रपिता के नाम से संबोधित करते हैं, महान महापुरुष और स्वतंत्रता सेनानी थे। यदि हम यह कहें कि आज के भारत के निर्माण में गांधी का सर्वाधिक योगदान था तो कुछ भी गलत नहीं है, क्योंकि भारत की स्वतंत्रता और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए उन्होंने सभी धर्मो के लोगों को एक करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। महात्मा गांधी ने तमाम उम्र सिर्फ देश के विकास के बारे में सोचा।

इसलिए उन्होंने अपने पूरे जीवन में कभी भी कोई राजनीति पद नहीं लिया। वहीं लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि उनके ही कुशल नेतृत्व में भारत ने 1965 के युद्ध में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी और लाल बहादुर शास्त्री ने प्रधानमंंत्री होते हुए जय जवान जय किसान का नारा देकर दुश्मन देश के दांत खट्टे किए थे। उन्होंने देश की एकता एवं अखंडता को मजबूती दी।

Post navigation

Previous: Vaishali News : मनीषा बाल्मीकि को इंसाफ दिलाने के लिए सड़कों पर उतरे महिला न्याय संघर्ष संगठन
Next: Etawah News : स्काँन संस्था ने वन्यजीवों के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260728-WA0048
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0044
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
20260728_185900
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

जनवाद टाइम्स 28 July 2026
IMG-20260728-WA0038
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश

जनवाद टाइम्स 28 July 2026

Latest News

  • बिहार न्यूज़ : छपरा हिंसा के विरोध में राजापाकर समेत पूरे बिहार के बीडीओ ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
  • बिहार न्यूज़ राजापाकर में किसान सलाहकार देवेंद्र प्रसाद सिंह प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
  • बिहार न्यूज़: मारपीट व छेड़छाड़ के आरोप में बरांटी थाने में दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
  • बिहार न्यूज़ : CoP-D कार्यक्रम के तहत टीकाकरण जागरूकता रैली का सफल आयोजन, नियमित टीकाकरण का दिया संदेश
  • बिहार न्यूज़ : नरकटियागंज में युवक को गोली मारकर किया घायल, पुलिस जांच में जुटी
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.