BiharNews पंचमुखी महावीर मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भक्तों में भारी उल्लास का माहौल, निकल गई भव्य कलश यात्रा

BiharNews There was an atmosphere of great enthusiasm among the devotees regarding the Pran Pratishtha in the Panchmukhi Mahavir Temple, a grand Kalash Yatra was taken out
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण। नगर के पश्चिमी कारगहिया वार्ड नंबर 2 में नव-निर्मित पंचमुखी महावीर मंदिर में आज प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.इस पावन अवसर को लेकर पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।BiharNews There was an atmosphere of great enthusiasm among the devotees regarding the Pran Pratishtha in the Panchmukhi Mahavir Temple, a grand Kalash Yatra was taken out

प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्रद्धालुओं द्वारा एक भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए शामिल हुईं। यह यात्रा क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होती हुई कालीबाग मंदिर पहुंची, जहां पवित्र जल संग्रह किया गया। इसके उपरांत यात्रा पुनः पंचमुखी महावीर मंदिर वापस लौटी, जहां विधिवत पूजा अर्चना शुरू की गई।

स्थानीय श्रद्धालु और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि पंचमुखी महावीर जी की प्राण प्रतिष्ठा से क्षेत्र में धार्मिक जागरूकता और सामाजिक समरसता को बल मिलेगा। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन एवं स्थानीय समितियों ने भी सहयोग किया है।BiharNews There was an atmosphere of great enthusiasm among the devotees regarding the Pran Pratishtha in the Panchmukhi Mahavir Temple, a grand Kalash Yatra was taken out

पंचमुखी महावीर मंदिर में हो रहे इस धार्मिक अनुष्ठान को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े हैं। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर को सुंदर ढंग से सजाया गया है और सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद की गई है।

Trending News