Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News फसल बर्बाद करने का मामला: पीड़ित किसान ने डीआईजी को सौंपा ज्ञापन, न्याय की लगाई गुहार

जनवाद टाइम्स 11 May 2025
BiharNews Crop destruction case: Victim farmer submitted memorandum to DIG, pleaded for justice
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

बगहा पुलिस जिला अंतर्गत पिपरासी थाना क्षेत्र के श्रीपतनगर (डाकखाना सेमरा लबेदहा) निवासी राज किशोर कुशवाहा ने मंगलवार, 6 मई को पुलिस उप महानिरीक्षक चंपारण रेंज को एक ज्ञापन सौंप कर न्याय की गुहार लगाई है।

IMG 20250510 WA0122

दिए गए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी खतियानी जमीन पर लगी लगभग 12 लाख रुपये की गन्ने की फसल को स्थानीय भू-माफियाओं और थाना पुलिस की मिलीभगत से बर्बाद कर दिया गया।
पीड़ित राज किशोर कुशवाहा, जो स्वर्गीय राम अवतार भगत के पुत्र हैं, उन्हों ने बताया कि पिछले चार वर्षों से उनकी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों द्वारा फर्जी दस्तावेज के आधार पर उनकी जमीन को बेचा जा रहा था, जिसके खिलाफ उन्होंने कोर्ट में मामला दर्ज कराया। न्यायालय ने यथास्थिति बनाए रखने का आदेश भी दिया था, बावजूद इसके पिपरासी थाना अध्यक्ष की मिलीभगत से गन्ने की फसल ट्रैक्टर से जोत कर नष्ट कर दिया गया।BiharNews Crop destruction case: Victim farmer submitted memorandum to DIG, pleaded for justice

राज किशोर कुशवाहा ने डीआईजी से मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह केवल उनकी व्यक्तिगत क्षति नहीं है, बल्कि किसानों के हक और न्याय व्यवस्था की खुली अवहेलना है। देखना होगा कि इस किशान को कब तक न्याय मिल पाता है।

Post navigation

Previous: Bihar News-जिला प्रशासन ने एनएच निर्माण के लिए वैशाली अंचल में 92 स्ट्रक्चर को हटाया
Next: Bihar News-राजापाकर  भाथदासी गांव में पति की हत्या के मामले में गिरफ्तार नीलम सिन्हा ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260615-WA0003
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260615-WA0023
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित

जनवाद टाइम्स 15 June 2026
IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News: बगहा-1 एवं बैरिया में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का विशेष प्रशिक्षण, टीकाकरण जागरूकता बढ़ाने पर जोर
  • Bihar News: ब्रज मोहन दास महाविद्यालय दयालपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर संगोष्ठी आयोजित
  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.