Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. News भारत-नेपाल सीमा सड़क परियोजना में लाएं तेजी : जिलाधिकारी

जनवाद टाइम्स 7 February 2023
Bihar. News भारत-नेपाल सीमा सड़क परियोजना में लाएं तेजी : जिलाधिकारी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जिलाधिकारी, कुंदन कुमार द्वारा आज समाहरणालय सभाकक्ष में भारत-नेपाल सीमा सड़क परियोजना के तहत कराये जा रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गयी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना अत्यंत ही महत्वाकांक्षी है। इसके क्रियान्वयन में तेजी लायी जाय, तनिक भी लापरवाही, शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।IMG 20230206 WA0043

उन्होंने निर्देश दिया कि उक्त परियोजना के तहत संबंधित रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान ससमय कराना सुनिश्चित किया जाय। जिन रैयतों द्वारा आधा-अधूरा कागजात संबंधित कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है, उनसे बातचीत कर वांछित कागजात मंगाते हुए उनको मुआवजा राशि का भुगतान किया जाय।

समीक्षा के क्रम में अपर समाहर्ता, पश्चिम चम्पारण द्वारा बताया गया कि 1688 रैयतों को मुआवजा राशि का भुगतान कर दिया गया है। साथ ही जिन रैयतों द्वारा राजस्व कागजात कार्यालय को उपलब्ध कराया गया है, उनका मुआवजा भुगतान की कार्रवाई की जा रही है।

कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि भारत-नेपाल सीमा सड़क परियोजना को चार पैकेज में विभाजित करते हुए सड़क निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। अबतक कुल-89 किलोमीटर सड़क निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता हो गयी है, जिस पर बिटुमेनस तथा नन बिटुमेनस कार्य तीव्रता के साथ कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लगभग 24 किलोमीटर शेष सड़क निर्माण कार्य हेतु भूमि की आवश्यकता है। उक्त भूमि पर कहीं-कहीं लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है, जिससे परेशानी हो रही है।

उन्होंने बताया कि जुलाई 22 से अबतक कुल-29 किलोमीटर भूमि खाली कराते हुए बिटुमेनस तथा नन बिटुमेनस कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है। सड़क निर्माण हेतु अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराने हेतु संबंधित एसडीएम, सीओ से वार्ता की गयी है।

जिलाधिकारी द्वारा जुलाई से अबतक 29 किलोमीटर भूमि को खाली कराते हुए बिटुमेनस एवं नन बिटुमेनस कार्य फंक्शनल कराने को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की गयी। साथ ही शेष सड़क निर्माण हेतु भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित एसडीएम एवं अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया। उन्होंने निर्देश दिया कि तीव्र गति से अतिक्रमित भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया जाय ताकि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण कराया जा सके।Bihar. News भारत-नेपाल सीमा सड़क परियोजना में लाएं तेजी : जिलाधिकारी

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनिल राय, कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग, समलदेव कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Post navigation

Previous: Bihar. Newsआंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 3 के बच्चों को कई वर्षों से नहीं मिल रहा पोशाक राशि
Next: Bihar. News अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना एवं मुख्यमंत्री निःशक्तजन विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना के तहत 13 वैवाहिक दंपतियों को किया गया लाभान्वित

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.