Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar. Newsआंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 3 के बच्चों को कई वर्षों से नहीं मिल रहा पोशाक राशि

जनवाद टाइम्स 7 February 2023
Bihar. Newsआंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 3 के बच्चों को कई वर्षों से नहीं मिल रहा पोशाक राशि
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

पश्चिम चम्पारण के आंगनबाड़ी केन्द्र की स्थिति व परिस्थिति यूं तो छिपी नहीं है। कहीं व्यवस्था की दंश झेलता है तो कहीं व्यवस्था के बाद भी झेलता है। ऐसे में बेतिया नगर निगम के वार्ड नंबर 28 के बानुछापर में स्थित आंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 03 की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि बच्चों से लेकर सेविका व सहायिका तक को भी केन्द्र से भागना पड़ जाता है। इसका कारण यह केन्द्र के सटे पूरब श्मशानघाट का होना और उसमें शवों के जलने के बाद उठने वाले धुंआ हैं। जिससे पूरा केन्द्र धुंआ से भर जाता है। जिससे बच्चों को बिमारी होने का खतरा बना रहता है।Bihar. Newsआंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 3 के बच्चों को कई वर्षों से नहीं मिल रहा पोशाक राशि

केन्द्र में छोटे छोटे बच्चों के होने के बावजूद पानी के लिए ना चापाकल और सुरक्षा के लिए चारदीवारी थी। जिसको लेकर होली मिशन स्कूल, देवनगर के प्राचार्य अरूण कुमार श्रीवास्तव के द्वारा लगभग 18000 रुपया अपने निजी कोष से लगाकर केन्द्र की घेराबंदी बांस से और चापाकल की व्यवस्था कराई गई ।जिसके बाद बर्तन और केन्द्र की साफ सफाई हो पा रही है। जबकि अभी भी खाना बनाने की पानी और पीने की पानी केन्द्र से लगभग 150 मीटर की दूरी पर स्थित एक मंदिर से आज भी ढोने को मजबूर हैं। वहीं बच्चों के पोषाहार बनाने के लिए इंडेन गैस का कनेक्शन भी होली मिशन विधालय के प्राचार्य ने अपने नाम से लेकर केंद्र को दिया है, जिससे समय से पोषाहार बन जाता है।

केन्द्र में लगभग 35 बच्चों की संख्या है जो कि साफ सूथरे कपड़े तो पहने हुए हैं पर उनको पिछले कई वर्षों से पोशाक राशि उनके खातों में नहीं आ रहा है। हालांकि केन्द्र की सेविका नीलिमा देवी बड़े शालीनता से इस केन्द्र का संचालन कर रही हैं।Bihar. Newsआंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 3 के बच्चों को कई वर्षों से नहीं मिल रहा पोशाक राशि

केन्द्र की सेविका नीलिमा देवी ने बताया कि बच्चों का पोशाक राशि विभाग से नहीं आ रहा है। बरसात के समय केन्द्र से पानी टपकता रहता है। खिड़कियाँ टूटी हुई हैं। जो कमी थी वो स्थानीय सहयोग लेकर किया गया है पर सबसे बड़ी समस्या वपरेशानी केन्द्र के सटे हुए श्मशानघाट है, जहाँ शव जब जलना शुरू होता है तो उसके धुओं से केन्द्र में रहना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में मजबूरी में कभी कभी बंद करना पड़ता है। सरकार की सभी योजनाओं का शत प्रतिशत पालन किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई भी नियमाकुल की जा रही है।Bihar. Newsआंगनबाड़ी केन्द्र संख्या 3 के बच्चों को कई वर्षों से नहीं मिल रहा पोशाक राशि

आपको बताते चले कि वार्ड 28, बानुछापर के आंगनबाड़ी केन्द्र बढ़ई टोला में संख्या 3 के पूरब सटे एक मुक्तिनाथ धाम (श्मशानघाट) है और पश्चिम में सटे बानुछापर ओपी थाना है। वहीं सामने उत्तर एक पोखरा और पोखरा के पश्चिम एक मंदिर है। श्मशानघाट के कारण आने जाने वाले मार्ग में शव के कपड़े इधर उधर फेंके रहते हैं। जिससे वहां रहने और आने जाने वाले सभी लोगों को परेशानी होती है।

Post navigation

Previous: Bihar News-फिनो बेक के सीएसपी ब्रांच मे दो बाईक पक्ष सवार चार लूटेरो ने सीएसपी संचालक विजय कुमार और राहुल रंजन को पिस्टल दिखाकर लूटे 67000हजार रूपया और जाते समय फायरिंग कर लोगो मे फैलाया दहशत एवं मोके से हूए फरार
Next: Bihar. News भारत-नेपाल सीमा सड़क परियोजना में लाएं तेजी : जिलाधिकारी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0199
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

जनवाद टाइम्स इटावा 21 June 2026
IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.