Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News जिला पदाधिकारी के समक्ष बेतिया मे मजदूर किसानों का धरना

जनवाद टाइम्स 11 February 2024
Bihar News जिला पदाधिकारी के समक्ष बेतिया मे मजदूर किसानों का धरना
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

आज संयुक्त किसान मोर्चा वो केन्द्रीय ट्रेड यूनियनों के अह्वान पर जिला समाहर्ता के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया।
भारत सरकार की मजदूर,किसान,गरीब विरोधी नीतियों के चलते गरीबी भयानक रूप से बढ़ी है। भारतीय अर्थव्यवस्था लगातार चरमराती जा रही है। देश के औद्योगिक आधार लगातार खिसकते जा रहे हैं । मोदी सरकार की कारपोरेट घरानों को बढ़ावा देने के चलते आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। एक ओर बड़े कार्पोरेट वर्ग की संपत्ति और आय में अभूतपूर्व वृद्धि तो दूसरी ओर मेहनतकशों की बड़ी संख्या दरिद्रता की ओर बढ़ रही है। भारत भूख, गरीबी, महिला सुरक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, मानवाधिकार आदि सभी सूचकांकों में नीचे गिर रहा है।Bihar News जिला पदाधिकारी के समक्ष बेतिया मे मजदूर किसानों का धरना

बच्चों को नौकरिया नहीं मिल रही है। यहां तक कि सरकारी रिक्तियों को भी नहीं भरी जा रही हैं। कई सार्वजनिक उपक्रम बंद हो गए। निजी कार्पोरेट घरानों को बेचा जा रहा है। नतीजतन कई हजार कर्मचारी रोजगार से बाहर हो गए। संविदा कर्मी छूटने और छंटनी के प्रमुख शिकार बन गया है। कोविड के बहाने रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों, महिलाएं, दिव्यांग खिलाड़ियों को दी जाने वाली रियायतें वापस ले ली है।
देश के श्रम बाजार में अनौपचारिकता बढ़ती जा रही है। देश में लाखों की संख्या में महिलाएं विभिन्न स्कीमों आशा, आंगनवाड़ी और मिड डे मील में कार्यरत हैं। उन्हें नियमित नहीं किया जा रहा है ।Bihar News जिला पदाधिकारी के समक्ष बेतिया मे मजदूर किसानों का धरना

वहीं देश के संघीय ढांचे पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं। मजदूरों, किसानों और आम लोगों को ज्वलंत मुद्दों से भटकाने के लिए साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण किया जा रहा है।
आज के धरना में किसान नेता मानती राम, किसान सभा राज्य कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव, ऐटक राज्य नेता ओमप्रकाश क्रांति,सी आईं टी यू राज्य कमेटी सदस्य नीरज बरनवाल,सी आई टी यू महासचिव शंकर कुमार राव, खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री प्रभुनाथ गुप्ता,सी टू से सम्बद्ध तांगा चालक के अध्यक्ष प्रकाश कुमार वर्मा,ई रिक्शा चालक के संयोजक म॰ हनीफ, कांग्रेस किसान के आदित्य कुमार, किसान सभा के अध्यक्ष अशोक मिश्रा, सचिव राधामोहन यादव, योगेन्द्र शर्मा, जयंत कुमार दिवेदी, सुबोध मुखिया, चन्द्रिका प्रसाद के साथ और भी किसान मजदूर साथी मौजूद थे।

Post navigation

Previous: Bihar News नगर निगम से हटाये गयें अनुबंध कर्मियों को शीघ्र वापस लो 
Next: Bihar News-सक्षमता परीक्षा के विरोध में सैंकड़ो नियोजित शिक्षकों ने निकाला जबरदस्त मशाल जुलूस

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.