Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने दो को मारी गोली,एक की मौत

जनवाद टाइम्स 26 December 2022
Bihar News : 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने दो को मारी गोली,एक की मौत
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

हाजीपुर(वैशाली)24 घंटे भी नहीं गुजरे थे कि एक बार फिर सुशासन की दावा करने वाली महागठबंधन की सरकार में बेखौफ अपराधियों ने वैशाली जिले में बिजली विभाग के कर्मचारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

Bihar News : 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने दो को मारी गोली,एक की मौतबताया जा रहा है कि अपराधियों ने सीने में 7 से 8 गोलियां बरसाई।जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान अजय तिवारी के रुप में हुई है।हाजीपुर लालगंज रोड में स्थित केदार चौक का है।बताया जाता है कि मृतक सूबे के उप मुख्य मंत्री तेजस्वी यादव का करीबी था।घटना के संबंध में मृतक के छोटे भाई ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र के केदार चौक पर मुकुल किराना स्टोर के नाम से अजय तिवारी का दुकान है।जहां वह सुबह बैठे हुए थे तभी बाइक सवार दो अपराधी पहुंचे और सिगरेट की मांग करने लगे और जब दुकान का स्टाफ सिगरेट निकालने लगा।इसी बीच अपराधियों ने अजय तिवारी पर गोलियों की बौछार कर दी।जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई।Bihar News : 24 घंटे के अंदर अपराधियों ने दो को मारी गोली,एक की मौत

बताया जा रहा है कि अजय कुमार तिवारी हाजीपुर बिजली विभाग में लाइन मैन के रूप में तैनात थे।जो मीनापुर राई गांव के रहने वाले थे।मृतक की पत्नी पिंकी देवी इस्माईलपुर पंचायत की पंचायत समिति सदस्य है।घटना के बाद पूरे इलाके मे कोहराम मच गया।आम लोग दहशतजदा हैं।वहीं घटनास्थल पर पुलिस टीम लेकर वैशाली एसपी पहुंच कर बारीकी से घटना की जांच करने में जुटे हैं।बता दें कि बीते शाम हाजीपुर शहर के सदर थाना क्षेत्र के हरौली में बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी राजकुमार सोनी को गोली मार कर बुरी तरह घायल कर दिया था।जबकि दुकानदार से 1 लाख व सोना लूटकर फरार हो गए थे।इस घटना के 24 घंटे भी नहीं हुए की जिले के हाजीपुर-लालगंज रोड के केदार चौक पर अपराधियों ने बिजली विभाग के कर्मी को गोली मार कर मौत की नींद सुला दिया।इन घटनाओं के बाद जिले में पुलिस प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।पूरे जिले के लोगों मे दहशत है।कब,कौन किसके निशाने पर आ जाए पता नहीं।अपराधियों के इस तांडव से ऐसा लगता है कि बिहार एक बार फिर अपराधियों के लिए बहार बन गया है।इन दिनों मशहूर सीरीज “खाकी” का डायलॉग “ठोक देंगे कट्टा कपार में,आइए न हमरा बिहार में ” बिल्कुल सटीक लग रहा है।मृतक के घर मातम पसरा है।

 

Post navigation

Previous: Bihar News : डी वाई एफ आई का पश्चिम चम्पारण जिला सम्मेलन धूम धाम से संपन्न
Next: Prayagraj News : पंडित मदन मोहन मालवीय की 161वीं जयंती पर महामना पर आधारित प्रदर्शनी एवम विचार गोष्ठी का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260618-WA0066
  • Breaking News
  • Etawah

Etawah News: सरोज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास 

जनवाद टाइम्स इटावा 18 June 2026
IMG-20260617-WA0046
  • Bihar
  • Breaking News
  • Vaishali

Bihar News: वैशाली में 3780 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, दो पिकअप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 17 June 2026
IMG-20260617-WA0047
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : विकास योजनाओं की समीक्षा को नौरंगिया दोन पहुंचे जिला पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 17 June 2026
IMG-20260617-WA0049
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News:बेतिया में 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किए शानदार नाट्य मंचन

जनवाद टाइम्स 17 June 2026

Latest News

  • Etawah News: सरोज वृद्धाश्रम के सभी बुजुर्गों ने किया योगाभ्यास 
  • Bihar News: वैशाली में 3780 लीटर अवैध देसी शराब बरामद, दो पिकअप जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
  • Bihar News : विकास योजनाओं की समीक्षा को नौरंगिया दोन पहुंचे जिला पदाधिकारी
  • Bihar News:बेतिया में 10 दिवसीय अभिनय कार्यशाला का भव्य समापन, प्रतिभागियों ने प्रस्तुत किए शानदार नाट्य मंचन
  • Bihar News: कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संचालित हुई सिपाही भर्ती परीक्षा
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.