Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-चाहे आप गीता पढ़े या कुरान , हमारे सीने में सदा हिंदुस्तान होना चाहिए–साक्षी 

जनवाद टाइम्स 27 January 2024
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

सारण/सोनपुर।

सोनपुर । यही आगाज यही अंजाम होना चाहिए ,वतन पर मिटने वाली को यही अरमान होना चाहिए ,चाहे आप गीता पढ़े या कुरान , हमारे सीने में सदा हिंदुस्तान होना चाहिए उक्त बातें गणतंत्र दिवस झंडों तोलन समारोह के दौरान सोनपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भरपुरा पंचायत भवन पर साक्षी कुमारी ने संबोधित करते हुए यह भी कही कि हम जानते है कि 26 जनवरी 1950 को भारतिय संविधान लागु हुआ था यदि आज हम सम्प्रभु और स्वतंत्र हैं तो उन वीर जवानों के कुर्वानी व त्याग के कारण आज हमारे लिए उन शहीदों और संविधान निर्माताओं के प्रति कृतज्ञता भावांजली देने
का दिन है ।

Bihar News-चाहे आप गीता पढ़े या कुरान , हमारे सीने में सदा हिंदुस्तान होना चाहिए--साक्षी 

भारत के संविधान में सबको समान शिक्षा ,भेदभाव रहित, समान अवसर ,सबका साथ सबका विकास के अवसर प्रदान किए हैं। हमारा संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है जिसे बनाने में 2 वर्ष 11 माह 18 दिन लगे थे। बाबा भीमराव अम्बेडकर, डॉ० राजेन्द्र प्रमाद , डॉ हरि सिंह गौर जैसे अनेक विद्वानों के अथक परिश्रम की बदौलत यह जनकल्याणकारी संविधान हमें मिला हैं। इसका हमके हरदम सम्मान करना चाहिए। प्रायः यह देखा जाता है कि लोग अपने मौलिक अधिकारों की तो वकालत करते हैं परन्तु जब कर्तव्य पालन की बारी आती है तो मानो उन्हें साप सूंघ जाता है ऐसी मानसिकता देश के लिए घातक है। आजादी के बाद हमारे देश ने हर क्षेत्र में उपलब्धि हासिल की है जिसका तरोताजा उदाहरण चंद्रयान मिशन है लेकिन अफसोस है कि आज का मनुष्य तो चांद पर तो पहुंच गया परन्तु धरती पर रहने का कायदा नहीं सीख पाया जिसका परिणाम यूक्रेन और रूस का महायुद्ध है। अयोध्या में रामलाल का प्राण प्रतिष्ठा तो हो गया हम लोगों ने मिलकर दीपावली भी मनाए लेकिन यह सब करने से हम सब राम भक्त नहीं बन सकते। हम राम भक्त तब बनेंगे जब उनके आदर्श उनके मार्गदर्शन पर चलकर ईमानदारी पूर्वक कर्तव्य निष्ठा के अहिंसा के साथ अपने कार्यो का निर्वाहन करें तभी रामलाल के प्राण प्रतिष्ठा का सही महत्व होगा। क्या हुआ जो मैं हिंदू और तुम मुसलमान है ,मैं भी इंसान तू भी इंसान है , अगर हम आपस में रूठते रहे तो , देश कैसे चलेगा , हम दोनों पहिए है एक गाड़ी के, जिसका नाम हिंदुस्तान है । धरती मां की रक्षा के लिए हर भारतवासियों को त्याग और बलिदान करने की जरूरत है। आज हमारे देश में अनेक समस्याएं हैं लेकिन उन समस्याओं का निदान सही तरीके से नहीं हो रहे हैं ।जिसके कारण आज भारत में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और एक -दूसरे के प्रति नफरत फैला कर कूटनीति की राजनीतिक हो रही है ।ऐसे लोगों से सावधान होकर अपने देश की रक्षा के लिए सदैव एक- दूसरे में प्रेम भाव बनाकर रहे तभी हमारा समाज, हमारा राज्य ,हमारा देश विकसित हो सकता है।Bihar News-चाहे आप गीता पढ़े या कुरान , हमारे सीने में सदा हिंदुस्तान होना चाहिए--साक्षी 

Post navigation

Previous: Bihar News-हर रोज लोड शेडिंग एवं फ्यूज कॉल मेंटेनेंस के नाम पर बिजली की कटौती से जनता परेशान
Next: Prayagraj News :मण्डलायुक्त ने मेला क्षेत्र में सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी गयी प्रदर्शनी का फीता काटकर किया शुभारम्भ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.