Bihar News-बेमौसम बारिश से सड़कों पर जलजमाव ,कीचड़ से लोगों के आवागमन से बढ़ी परेशानी
संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
सारण /सोनपुर
सड़क मार्ग पर दबंग लोग बहाते गंदे नाले की पानी ,गंदगी के ढ़ेर पर लोग चलने को मजबूर
सोनपुर । सोनपुर प्रखंड क्षेत्र में बेमौसम बारिश से नगर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के सड़कों की सूरत बिगड़ गई । बारिश की वजह से सड़कों पर जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके चलते लोगों को माँ सरस्वती के दर्शन ,पूजा अर्चना करने के लिए आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा ।
ग्रामीण क्षेत्र के सड़क की बात करें तो हर गाँव के टोले महल्लो में काफी जलजमाव हो गया है जिससे पैदल चलने वालों को खासा परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बुधवार को कहा कि सड़क पर हल्की सी बारिश में ही पूरा जल जमाव हो जाता है । इसका मुख्य कारण गुणवक्ता पूर्ण सड़क मार्ग के निर्माण नही होता है कहि सड़क उच्च तो कहि नीच बनने के कारण जलजमाव होती है इतना ही नहीं सड़क किनारे बने दबंग मकान मालिक सड़क मार्ग पर ही जबरन नाले के गंदगी पानी बहा रहे हैं जिसके कारण लोगो को आये दिन आवागमन में परेशानी होती है ।
सड़क मार्ग पर नाली के गंदे पानी बहाने वाले लोगो पर प्रशासन करवाई करे तो निश्चित लोगो को गंदगी के ढ़ेर पर चलने वाले लोगों को हो रही परेशानी से मुक्ति मिलेगी ।