Bihar News-काफी वर्षा होने से घर मे घुसा पानी लोगो मे आक्रोश

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार
वैशाली/जिले के अंधरबाड़ा पंचायत के बरांटी गांव के वार्ड नंबर(04)निवासी गजेन्द्र सिह और संतोष कुमार के घर मे वर्षा के पानी घुसने से लोगो मे आक्रोश है।मिली जानकारी के अनुसार कल रात से काफी वर्षा होने से दरबाजे पर काफी पानी जम गया है।जिसके कारण घर मे आने जाने मे काफी कठिनाई महशूस लोगो को हो रहा है।पानी लगने का कारण सरकारी सिस्टम की गड़बड़ी के कारण दरबाजे पर पानी लग जाना।अगर सरकार का सिस्टम सही रहता तो ऐसा नौबत नही आता।
पंचायत द्बारा अगर सही मिट्टी भराई जाती तो पानी नही लगता।पांच साल पहले पंचायत प्रतिनिधि के द्वारा मिट्टी भराई किया गया।लेकिन सही ढंग से मिट्टी भराई नही किया गया।दो से तीन टेलर मिट्टी भराई किया गया था।सरकार का योजना भ्रष्टाचार का भेट चढ जाता है।सही ढंग से सरकार का योजना का लाभ पंचायत को नही मिल पाता है।जिसका नतीजा पंचायत का विकास अधूरा रह जाता है।
पंचायत का विकास जिस तरह होना चाहिए वैसा होता नही है।स्थानीय लोगो का कहना है कि पंचायत मे लूट खसोट होता है।सही विकास का काम नही होता है।अगर पंचायत मे सही ढंग से जांच किया जाए तो सारा भ्रष्टाचार का उजागर स्वतह हो जाएगा।लेकिन ऐसा कभी नही हूआ।हर जगह कमीशन पर काम होता है।ये बाते मै नही कहता हूं जनता कहता है ये भ्रष्टाचार का खेल कबतक चलता रहेगा।