Etawah News: पुलिस के उत्पीडन से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

Etawah News: Fed up with police harassment, woman commits suicide

Etawah News: Fed up with police harassment, woman commits suicide

Share News

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : थाना सिविल लाइन इलाके के पूठन सकरौली में एक महिला ने पुलिस के उत्पीडन से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब 5 घंटे बाद पुलिस अधिकारी शव को उठाने में कामयाब रहे। 6 जून को खनन से जुड़े हुए ट्रैक्टर को पकड़ने के दौरान सिपाही के साथ इस मृतक महिला के ऊपर मारपीट करके घायल करने का पुलिस ने महिला समेत 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था।

Etawah News: पुलिस के उत्पीडन से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, परिजनों ने किया सडक जाम कर प्रदर्शन, एसएसपी ने लिया एक्शन

खनन माफिया की दबंगई का शिकार हुआ सिपाही, महिला समेत तीन दबंगों ने की मारपीट

पूठन करौली निवासी अजय कुमार पर आरोप है कि वह छह जून को अपने ट्रैक्टर पर मिट्टी लादकर ले जा रहा था। तभी पूठन सकरौली के सिपाही विजय कुमार ने उनके साथ अभद्रता की थी। इस दौरान सिपाही पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अजय कुमार उसकी पत्नी सपना देवी व अजय के दो भाईयों पवन व संदीप के खिलाफ अवैध खनन मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी। पुलिस की दबिशों से परेशान होकर सपना ने जहरीले पदार्थ का सेवन करने का आरोप लगा है, जिससे उसकी मौत हो गई।

Etawah News: पुलिस के उत्पीडन से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, परिजनों ने किया सडक जाम कर प्रदर्शन, एसएसपी ने लिया एक्शन

सपना की सास सीता देवी ने बताया कि उनके बेटे अजय की बहू सपना ने मंगलवार को पुलिस से प्रताड़ित होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसे आगरा ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी मौत हो गई। छह जून को मिट्टी की ट्राली पकड़ने के बाद पुलिस घर में आकर उनको परेशान कर रही थी। मृतक के परिजनों का आरोप है मिट्टी की ट्रॉली के बदले पुलिस रुपए वसूलती थी। और पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ भी की है। वहीं यह पूरा मामला खनन से जुड़ा हुआ दिखाई दे रहा है।

पुलिस पर महिलाओं से घर में घुसकर अभद्रता करने लगा संगीन आरोप

जाम लगने की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सदर, तहसीलदार व भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचकर समझाने बुझाने में जुटे रहे। चौकी प्रभारी अंकित पटेल और सिपाही विजय कुमार को एसएसपी संजय कुमार ने निलंबित कर दिया है।

Trending News