Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news चुहड़ी पंचायत में छठ घाट निर्माण कार्य में घटिया मेटेरियल लगाने को लेकर ग्रामीण हुए गोलबंद

जनवाद टाइम्स 23 August 2022
Bihar news चुहड़ी पंचायत में छठ घाट निर्माण कार्य में घटिया मेटेरियल लगाने को लेकर ग्रामीण हुए गोलबंद
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

चनपटिया प्रखंड के चुहड़ी पंचायत अंतर्गत पन्द्रहवीं वित्त आयोग योजना के तहत दो माह पूर्व मिस्कार टोला, वार्ड 14 में छठ घाट का निर्माण को ग्रामीणों ने अनियमितता और घटिया कार्य के कारण बंद करवा दिया था। जिसके पश्चात चुहड़ी पंचायत के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को एक आवेदन देकर जांच करने की माँग किया है । परन्तु किसी भी अधिकारी के द्वारा निर्माण स्थल की कार्य व मेटेरियल की जांच नहीं की गई।Bihar news चुहड़ी पंचायत में छठ घाट निर्माण कार्य में घटिया मेटेरियल लगाने को लेकर ग्रामीण हुए गोलबंद

वहीं ग्रामीणों व्दारा कार्य रूकवाए जाने के बाद मुखिया प्रभात कुमार जबरन उस कार्य को दो दिनों से शुरू करवा दिए हैं और उसमें घटिया मेटेरियल से सीढ़ी व अन्य निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि उसमें सिकरहना नदी की मिट्टी युक्त लोकल बालू, तीन नम्बर की घटिया ईंट, कम मात्रा में सीमेंट का उपयोग किया जारहा है और बिल्कुल ही घटिया किस्म का छड़ लगाया जारहा है। शिकायत के पश्चात भी अबतक कोई प्रखंड से अधिकारी जांच को भी नहीं आए और ना ही कार्य से संबंधित कोई बोर्ड भी लगाया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि घटिया मेटेरियल के कारण जो छठ घाट की सीढ़ी बनाई गई है वो धंसने और फटने भी लगी है। फिर भी जबरन और जल्दबाजी के साथ कार्य पूर्ण किया जा रहा है ताकि लागों की सरकारी राशि का बंदरबांट पंचायत के मुखिया द्वारा किया जा सकें।

इधर शिकायत पर प्रखंड स्तर पर कोई जांच व कार्यवाही ना होता देख ग्रामीणों ने जिलाधिकारी, पश्चिम चम्पारण और उप विकास आयुक्त, पश्चिम चम्पारण को आवेदन देकर मामले का संज्ञान लेने का आग्रह किया है। साथ ही पूरे कार्य का जांच अपने स्तर से कराकर दोषियों पर भी कार्यवाही का अनुरोध भी आवेदन में किया है।Bihar news चुहड़ी पंचायत में छठ घाट निर्माण कार्य में घटिया मेटेरियल लगाने को लेकर ग्रामीण हुए गोलबंद

आपको बताते चले कि यह वहीं चुहड़ी पंचायत है जिसमें मनरेगा के कार्य में भारी अनियमितता मुखिया प्रभात कुमार के द्वारा बरती गई है। अपने सगे संबंधियों और पट्टीदारों के नाम से मजदूरी की निकासी बैंक खातों से की गई है। जबकि सबकी जांच ईमानदारी पूर्वक हो तो उनके मनरेगा के मजदूरों की सम्पन्नता का खुलासा भी हो सकता है। वैसे वैसे मजदूर हैं जिनकी खाद की दुकान, कपड़े की दुकान, किराने की दुकान, विधार्थी और लघु उधोग तक है। ऐसे में पंचायत का विकास किया जा रहा है या फिर पंचायत के मुखिया का। यह तारांकित प्रश्न चनपटिया प्रखंड के चुहड़ी पंचायत में बना हुआ है।

Post navigation

Previous: Bihar news बेतिया नगर निगम के भावी मेयर प्रत्याशी राहुल कुमार ने अपनी उम्मीदवारी की विधिवत किया घोषणा, जारी किया चुनावी मेनिफेस्टो
Next: Bihar news नगर निगम क्षेत्र के विकास में जन सामान्य का बड़ा योगदान: गरिमा

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.