Bihar news नगर निगम क्षेत्र के विकास में जन सामान्य का बड़ा योगदान: गरिमा

IMG-20220823-WA0049
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम क्षेत्र के विकास में जन सामान्य का बड़ा योगदान है। आप सबका सहयोग शहर के विकास में काम आयेगा। उक्त बातें नगर निगम की निवर्त्तमान सभापति गरिमा देवी सिकारिया ने कहीं। वे मंगलवार को अपने गृह वार्ड 17 के लालबाजार स्थित हजारीमल धर्मशाला परिसर में आयोजित शिविर में पहुंचे नगर वासियों को संबोधित कर रहीं थीं। उनकी बातों से प्रेरित होकर शहर ने दर्जनभर नामचीन व्यवसायियों यथा पवन मोटानी, रवि क्याल, ललित झुनझुनवाला, रोहित गोयनका, दिनेश प्रसाद गुप्ता,अनिल मोटानी आदि दर्जनभर व्यवसायीगण ने ट्रेड लाइसेंस प्राप्त करने के लिए विधिवत आवेदन दिया।IMG 20220823 WA0049

वहीं गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण प्रोपर्टी (होल्डिंग) टैक्स रसीद नहीं कट पाने के बावजूद 78 लोगों ने इसके लिए भी अपनी पुरानी रसीद के साथ वर्ष 2022-23 की रसीद काटने का आवेदन दिया। मौके पर अभय कुमार, मोहन कुमार, आदित्य कुमार, शम्भू कुमार आदि नगर निगम कर्मी मौजूद रहे।

Trending News