Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News संयुक्त किसान मोर्चा ने बेतिया में प्रतिरोध मार्च निकाला

जनवाद टाइम्स 11 December 2023
Bihar News संयुक्त किसान मोर्चा ने बेतिया में प्रतिरोध मार्च निकाला
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

संयुक्त किसान मोर्चा पश्चिम चंपारण द्वारा आज बेतिया में प्रतिरोध मार्च निकाला गया ।जो शहीद स्मारक पर जाकर सभा में तब्दील हो गया ।सभा को संबोधित करते हुए बिहार राज्य किसान सभा के उपाध्यक्ष तथा पश्चिम चंपारण संयुक्त किसान मोर्चा के जिला संयोजक प्रभुराज नारायण राव ने कहा कि 13 महीने तक दिल्ली बॉर्डर पर चले किसान आंदोलन को समाप्त करने का आग्रह आज ही के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था ।उन्होंने वादा किया था कि संयुक्त किसान मोर्चा की मांगों को हम पूरा करेंगे एमएसपी को कानूनी दर्जा देने ,750 शहीद किसानों के आश्रितों को मुआवजा देने, किसान आंदोलन के दरमियान हुए सभी मुकदमों को वापस लेने। स्वामीनाथन कमीशन के अनुशंसाओं को लागू करने जैसे मांगों को पूरा करने को कहा था ।लेकिन उन्होंने वादा खिलाफी किया ।इतना ही नहीं किसान आंदोलन को तोड़ने का काम किया और किसान नेताओं को गलत मुकदमों में फंसा कर गिरफ्तार करने का भी काम किया ।

Bihar News संयुक्त किसान मोर्चा ने बेतिया में प्रतिरोध मार्च निकाला
ऐसी स्थिति में संयुक्त किसान मोर्चा ने फैसला लिया कि 11 दिसंबर को देश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रतिरोध मार्च किया जाएगा और जिला पदाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को मांग पत्र दिया जाएगा। इसी रोशनी में आज बेतिया में प्रतिरोध मार्च निकाला गया और मांग पत्र जिला पदाधिकारी को समर्पित किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए लोक संघर्ष समिति के पंकज ने कहा कि मोदी सरकार किसान विरोधी नहीं बल्कि जन विरोधी सरकार है। इसे हमें 2024 के लोकसभा चुनाव में हराना ही होगा। तभी देश में लोकतंत्र बचेगा और संविधान बचेगा।
किसान सभा के जिला सचिव राधा मोहन यादव ने कहा कि किसान घाटे की खेती कर रहे हैं ।उनको फसल का वाजिब दाम नहीं मिल रहा है ।लेकिन मोदी सरकार किसानो को राहत देने की बात नहीं करती। बल्कि किसानो की जमीन को कॉरपोरेट के हाथों देना चाहती है।

Bihar News संयुक्त किसान मोर्चा ने बेतिया में प्रतिरोध मार्च निकाला
बिहार राज्य किसान सभा के कार्यकारिणी सदस्य चांदसी प्रसाद यादव ने कहा कि किसान घाटे की खेती कर रहे हैं। लागत के अनुसार फसल का दाम नहीं मिल रहा है।गन्ना का दाम 5 सौ रुपए प्रति क्विंटल करना पड़ेगा। सभा को लोक संघर्ष समिति के रामेश्वर प्रसाद, खेतिहर मजदूर यूनियन के म.हनीफ, ईंख उत्पादक संघ के जिला सचिव म. वहीद,नौजवान संघ के अंजारूल,मनोज कुशवाहा, सहीम आदि ने अपने विचार रखे।
सभा के बाद चांदसी प्रसाद यादव, रामेश्वर प्रसाद , राधामोहन यादव का तीन सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल जिला पदाधिकारी से मिलकर मांगपत्र दिया।

Post navigation

Previous: Prayagraj News:संगम सभागार में गंगा सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न
Next: Bihar News सोनिया गांधी एवं राजीव गांधी का पुतला दहन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.