Bihar news 7 लाख 10 हजार रुपया के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

Bihar news 7 लाख 10 हजार रुपया के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर साइबर क्राइम का हब जौकटिया ग्राम से 7 लाख 10 हजार रुपया, 11 एटीएम कार्ड एवं 11 मोबाइल के साथ दो साइबर अपराधियों को धर दबोचा है। पुलिस ने उनके पास से कर मोबाइल सिम भी बरामद किया है।

Bihar news 7 लाख 10 हजार रुपया के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

उक्त जानकारी देते हुए सदर एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने बताया कि मझौलिया पुलिस को गुप्त सूचना मिलेगी दो साइबर अपराधी जौकटिया ग्राम में ठगी का काम कर रहे हैं। सूचना के आलोक में सीडीपीओ वन द्वारा मझौलिया थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी करने का निर्देश दिया गया। टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए जो कोटिया ग्राम में छापामारी कर साइबर अपराध में लिप्त पिंटू आलम उर्फ अबरार 32 वर्ष पिता अमीरुल हक एवं इम्तियाज आलम 23 वर्ष पिता कलाम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Bihar news 7 लाख 10 हजार रुपया के साथ दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

इनके पास से पुलिस ने 7 लाख ₹10000, 11 मोबाइल, 11 एटीएम एवं चार सिम कार्ड भी बरामद किया गया। पुलिस टीम में दरोगा राजीव कुमार, प्रशिक्षु दरोगा सिमरन कुमारी, पुरुषोत्तम पांडे ए एवं अनंत कुमार आदि शामिल थे।

Trending News