संवाददाता -राजेन्द्र कुमार
वैशाली /राजापाकर ।
राजापाकर — प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर बाजार के बाबा गणिनाथ चौक स्थित राजेश्वर कॉन्सेप्ट क्लासेस के परिसर में प्रखंड निजी कोचिंग संस्थान द्वारा लोकप्रिय शिक्षाविद स्वर्ग0 राजेश्वर प्रसाद गुप्ता के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया.
मौके पर विभिन्न निजी संस्थाओं के डायरेक्टर, प्रचार्य, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, गणमान लोग उपस्थित हुए. सभी लोगों ने उनके तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया. वक्ताओं ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला तथा कहा कि बे गणित के बहुत बड़े ज्ञाता थे. दयालपुर कॉलेज में 1996 में पदस्थापित हुए. उसके बाद राजापाकर उच्च विद्यालय एवं वैशाली उच्च विद्यालय में भी शिक्षण कार्य किया तथा सेवानिवृत्ति पश्चात राजापाकर में कोचिंग संस्थान चलाकर छात्र-छात्राओं को शिक्षक देने का कार्य किया. अन्य वक्ताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया तथा उन्हें महान लोकप्रिय शिक्षक बताया. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में केसीआई निदेशक एसपी सिंह, न्यूटन क्लासेस निदेशक अमरनाथ चौहान, अनिल कुमार, विनोद कांत यादव, ओंकार नाथ गुप्ता, वकील राय, विजय वर्मा, तपसी प्रसाद सिंह, नीरज वर्मा ,प्रमोद वर्मा, आरके झा, मनोहर कुमार, विमल ठाकुर ,मुनचुन कुमार सहित अनेक लोग शामिल हैं.