Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-शिक्षा संवाद में भाग लेने वाले पदाधिकारियों को समाहरणालय सभागार में दिया गया प्रशिक्षण

जनवाद टाइम्स 15 January 2024
Bihar News- Training was given to the officials participating in the education dialogue in the Collectorate Auditorium.
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार 

वैशाली /हाजीपुर ।

जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के द्वारा किए जा रहे कार्य एवं छात्र हित में उठाए गए कदम को लेकर जिला के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में जनसंवाद की तर्ज पर शिक्षा संवाद कायम करने का जिला अधिकारी के द्वारा निर्देश दिया गया था जिसके आलोक में आज वैसे सभी पदाधिकारी को जो शिक्षा संवाद कार्यक्रम में भाग लेंगे आज वैशाली से महाविद्यालय सभागार में प्रशिक्षण कराया गया।शिक्षा संवाद 16 जनवरी से लेकर 20 जनवरी तक विद्यालय में संचालित कराया जाएगा।

Bihar News- Training was given to the officials participating in the education dialogue in the Collectorate Auditorium.

जिलाधिकारी ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा संवाद के लिए रोस्टर बना हुआ है एवम इसमें भाग लेने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। शिक्षा संवाद में 9वीं एवं 10वीं वर्ग के बच्चे और उनके अभिभावक हिस्सा लेंगे जिसमें शिक्षा की उत्थान एवं छात्र-छात्रों के कल्याण एवं सहयोग के लिए बिहार सरकार द्वारा लिये गये निर्णय एवं किये जा रहे कार्यों को बताया जाएगा एवं छात्रों तथा अभिभावकों से फीडबैक प्राप्त किया जाएगा जिसका दास्तावेजीकरण कर सरकार को भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा शिक्षा संवाद में शिक्षा विभाग वैशाली के पदाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा प्रखंड / अंचल के बीडीओ, सीओ सहित अन्य पदाधिकारी रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि शिक्षा संवाद सरकारी कार्यक्रम है जिसमें पदाधिकारी, 9वीं-10वीं के छात्र-छात्रा एवं उनके अभिभावक ही हिस्सा लेंगे।

Bihar News- Training was given to the officials participating in the education dialogue in the Collectorate Auditorium.
इस कार्यक्रम में छात्रहित में सरकार की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं- मुख्यमंत्री बालिका साईकिल योजना, मुख्यमंत्री बालक साईकिल योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना, बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन / छात्रवृत्ति योजना, प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, विद्यालय के आधारभूत संरचना, यथा-कमरे, शौचालय, पेयजल सुविधा, विद्यालय की साफ-सफाई, चाहरदिवारी का निर्माण एवं खेल के मैदान का विकास के संबंध में फीडबैक, विद्यालयों में बेंच डेस्क आपूर्ति के संबंध में चर्चा, वर्ग 01-08 तक के लिए संचालित की जा रही मिशन दक्ष के संबंध में चर्चा, वर्ग 09-10 के लिए संचालित की जा रही विशेष कक्षा कार्यक्रम पर चर्चा, विद्यालयों में साप्ताहिक एवं मासिक परीक्षा कार्यक्रम पर चर्चा की जाएगी एवं फीडबैक प्राप्त किया जाएगा। जिला के वरीय अधिकारी शिक्षा संवाद कार्यक्रम का अनुश्रवण करेंगे। जिला शिक्षा पदाधिकारी प्रति दिन संध्या में उस दिन के कार्यक्रमों का प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे जिसे समेकित कर सरकार को भेजा जाएगा।

Bihar News- Training was given to the officials participating in the education dialogue in the Collectorate Auditorium.
इस कार्यक्रम में श्रम संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्योग विभाग तथा विज्ञान एवं प्रौधौगिकी विभाग के पदाधिकारी भी रहेंगे जो छात्रों को अपने-अपने विभाग की योजना के बारे में बतायेंगे।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :प्रयागराज में माघ मेला के प्रथम स्नान से एनडीआरएफ बचाव कर्मी एवं चिकित्सीय टीम तैनात
Next: Bihar News खिचड़ी मिलन समारोह का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.