Bihar news :अष्ट धातु की तीन मूर्तियों के साथ चोर गिरफ्तार

Bihar news: Thief arrested with three ashta idols.
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया नगर पुलिस ने एक मूर्ति चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए एक मूर्ति चोर को गिरफ्तार किया है और उसके पास से पुलिस ने अष्ट धातु की तीन मूर्तियां भी बरामद किया है उक्त जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि पिछले दिनों नगर में हुई चोला मंडलम फाइनेंस लूट कांड के बाकी बचे अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया था इस निर्देश के आलोक में नगर थाना अध्यक्ष पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार भास्कर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापामारी शुरू की गई जिसके तहत पुलिस ने नेपाल भागने के क्रम में लूट कांड के एक अभियुक्त मोतिहारी नगर थाना के अगर वा छोटी मस्जिद निवासी मोहम्मद अली जहान पिता जाकिर हुसैन को धर दबोचा पुलिस ने उसके बैग की जांच के क्रम में अष्टधातु की तीन छोटी मूर्तियां और मूर्ति का स्टैंड आदि बरामद किया है रफ्तार मूर्ति चोर और लूट कांड के अभियुक्त की निशानदेही पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने करजा थाना के कोदरिया ग्राम निवासी छोटू राय उर्फ राहुल राय पिता राजेंद्र राय के घर छापामारी कर अष्ट धातु की कई मूर्तियां भी बरामद किया है इस संबंध में बेतिया नगर पुलिस ने अलग से मूर्ति चोरी का एक कांड दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है उन्होंने बताया कि छापामारी दल में नगर थाना के दरोगा मुमताज आलम अनिरुद्ध पंडित एवं सुनील कुमार आदि पुलिसकर्मी शामिल थे

You may have missed