Bihar News नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों जारी करोड़ों की विकास योजनाओं में गुणवत्ता की जनता जनार्दन निभाए जिम्मेदारी:गरिमा

Bihar News The public should fulfill the responsibility of ensuring quality in the development schemes worth crores of rupees issued for various wards of the municipal corporation area: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण। महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम बोर्ड से पारित करोड़ों की लागत वाली दर्जनों योजनाओं का निर्माण कार्य नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जारी है। इसमें मानक गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Bihar News The public should fulfill the responsibility of ensuring quality in the development schemes worth crores of rupees issued for various wards of the municipal corporation area: Garima सोशल मीडिया प्लेटफार्म और फोन कॉल आदि के माध्यम से बसवारिया पीपल चौक के समीप जारी ईंट सोलिंग और पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जांच के आदेश उनके स्तर से नगर आयुक्त को दिया गया है। महापौर ने बताया कि इसके अलावा महाराजा हरेंद्र किशोर केंद्रीय पुस्तकालय, तीन लालटेन चौक पर सरदार भगत सिंह स्मारक, पिंजरापोल गौशाला मार्केट के बाहर स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा का स्थल, राजगुरू चौक पर लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के स्मारक के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य हमारी विशेष योजनाओं के तहत किया जा रहा है। जिसके एस्टीमेट की कॉपी गौशाला कमिटी के माननीय सदस्यगण और अन्य को उपलब्ध करा दी गई है। जिसका उद्देश्य है कि कार्य में क्वालिटी से कोई भी समझौता नहीं किया जाना है।

Bihar News The public should fulfill the responsibility of ensuring quality in the development schemes worth crores of rupees issued for various wards of the municipal corporation area: Garimaमहापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि आज इस खबर के माध्यम हो मैं नगर निगम क्षेत्र के जागरूक जनता जनार्दन गण से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य को सुनिश्चित कराने में विशेष कर युवा वर्ग को विशेष सजगता की अपील कर रही हूं। ताकि पारदर्शिता पूर्ण तरीके से गुणवत्ता पूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित हो सके। कृपया सभी सम्मानित जनता से विनम्र आग्रह है कि अपने निगरानी में एस्टीमेट के अनुसार गुणवत्तापूर्ण कार्य को संपन्न कराएं तथा किसी भी तरीके की अनियमितता होने पर जरूर सूचित करें।

Trending News