Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-वैशाली के अभिषेक पुष्करणी सरोवर के सौंदरीकरण के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

जनवाद टाइम्स 20 January 2025
Bihar News-The proposal for the beautification of Vaishali's Abhishek Pushkarni Sarovar got approval
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर।

वैशाली जिला में विश्व शांति स्तूप के पास अवस्थित अभिषेक पुष्करणी सरोवर के सौंदर्यीकरण और विकास के लिए रास्ता साफ हो गया है।जिला प्रशासन द्वारा भेजे गए प्रस्ताव को सरकार ने मंजूरी दे दी है। पर्यटन विभाग ने इस बाबत स्वीकृत्यादेश भी जारी कर दिया है।
29 करोड रुपए की लागत से इस ऐतिहासिक सरोवर का विकास किया जाएगा। इसका कार्यान्वयन बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाएगा।Bihar News-The proposal for the beautification of Vaishali's Abhishek Pushkarni Sarovar got approval

इस योजना के अंतर्गत साइट डेवलपमेंट, रेस्टोरेंट एवं कैफेटेरिया का निर्माण, शौचालय, दुकानें तथा फुटपाथ का निर्माण, तालाब का सौंदर्यीकरण (नैनो – बब्ल
टेक्नोलॉजी के माध्यम से) लैंडस्कैपिंग, जल एवं विद्युत आपूर्ति से संबंधित कार्य तथा सेल्फ पैडल नौकाओं की आपूर्ति एवं संचालन आदि का कार्य होगा। इसे अगले 2 वर्ष में पूरा कर लिया जाएगा।विदित है कि वैशाली प्रखंड स्थित 72 एकड़ भूमि पर बुद्ध सम्यक् स्मृति स्तूप एवं बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है। इसके तहत मुख्य स्तूप का निर्माण, मेडिटेशन सेंटर, गेस्ट हाउस, लाइब्रेरी, विजिटर सेंटर, एमफीथिएटर एवं कैम्पस का समतलीकरण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य प्रगति पर है।यही पर समीप में भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग का म्यूजियम अवस्थित है। यह स्थल पर्यटन दृष्टिकोण से असीम संभावनाओं से भरा है।इसी स्थल के समीप अवस्थित पुष्करणी झील का अब विकास होने जा रहा है। ऐसी मान्यता है की लिच्छवि गणराज्य के नव निर्वाचित शासक को इसी सरोवर के पवित्र जल से अभिषेक कराया जाता था।Bihar News-The proposal for the beautification of Vaishali's Abhishek Pushkarni Sarovar got approval

जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने बताया कि अभिषेक पुष्करणी झील के सौंदर्यीकरण और विकास हो जाने से यहां पर्यटन के विकास की संभावनाओं को और बल मिलेगा।

Post navigation

Previous: Etawah News : एग्जॉड्रियम-2024 क्रिकेट फाइनल में हरिकेन्स ने नाइटमेयर को हराया
Next: Bihar News-बंद होने के कगार पर पहुंचे केंद्रीय विद्यालय का हुआ कायाकल्प

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260410-WA0055
  • Etawah

Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित

जनवाद टाइम्स इटावा 10 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 10.01.36 PM
  • Etawah

इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 8.14.41 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026
WhatsApp Image 2026-04-09 at 7.13.48 PM
  • Bihar

बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन

जनवाद टाइम्स इटावा 9 April 2026

Latest News

  • Etawah News: डम्फर की टक्कर से ट्रक क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
  • इटावा: अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर पुलिस का शिकंजा, 32 वाहन सीज, ₹5.18 लाख वसूले
  • बिहार न्यूज़: गर्भवती माताओं के स्वास्थ्य जांच के लिए विशेष शिविर का आयोजन
  • बिहार न्यूज़: कक्षा 11 में नामांकन के लिए अभियान शुरू, 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन
  • बिहार न्यूज़: कमलनाथ नगर रोड व नाले के निर्माण में देरी से बदहाल स्थिति, गरिमा ने उठाए सवाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.