Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News सेवांत लाभ की राशि सेवानिवृत्त कर्मी के दशकों की कर्तव्यनिष्ठ सेवा का सरकारी पुरस्कार:गरिमा

जनवाद टाइम्स 25 November 2023
Bihar News The amount of terminal benefit is a government award for the retired employee's decades of dutiful service: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम की महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने जगजीवन नगर निवासी व नगर निगम के रिटायर सफाईकर्मियों यथा रघुनाथ मिस्ती पिता स्व. हरदेव पासवान और जामवंती देवी पति भून्नी राऊत एवं अन्य के घर पर स्वयं पहुंच कर उनके सेवांत लाभ की राशि के भुगतान का कागजात सौंपा। इसके साथ ही महापौर ने उपहार स्वरूप मिठाई का डब्बा के साथ अंगवस्त्र भी अपनी ओर से भेंट किया। दोनों कर्मी वर्षों पूर्व सेवा निवृत्त हुए थे। वर्त्तमान में अपनी वृद्धावस्था और बीमार रहने के कारण वे नगर निगम कार्यालय में हुई वितरण समारोह में नहीं पहुंच पाए थे।बीते कई वर्षों में सेवा निवृत्त हुए कुल 19 नगर निगम कर्मियों के अरसे से लंबित सेवांत लाभ मद में कुल 35 लाख 48 हजार 683 रुपए के भुगतान के बैंक ट्रांसफर लेटर बांटने का कार्य पूरा हो जाने पर खुशी जाहिर करते हुए।

IMG 20231124 WA0202 महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा कि सेवांत लाभ का भुगतान किसी की कृपा नहीं है। बल्कि संबंधित रिटायर सरकारी कर्मी की दशकों तक अपनी कर्तव्यनिष्ठ सेवा का सरकारी पुरस्कार है। यह मेरा सौभाग्य है कि ऐसा पुण्य कार्य मेरे हाथों संपन्न हो रहा है। इससे पूर्व जगजीवन नगर की महादलित बस्ती में खुद से पहुंच कर अपने रिटायर और बीमार सफाईकर्मी को उनके घर पर सेवांत लाभ का कागजात सौंपने पर संबंधित परिवार के सदस्य बेतहाशा खुश नजर आ रहे थे। कर्मचारियों के परिजनों ने महापौर के अपने दरवाजे पहुंचने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इन लोगों का कहना था कि वर्षों से अपना हक और कमाई की बचाई गई रकम पाने के लिए हम दर-दर भटक कर थक गए थे कि अचानक महापौर मैडम स्वयं हमारे घर पहुंचा गईं हैं। यहां उल्लेखनीय है कि 19 रिटायर नगर निगम कर्मियों में से आठ लोग स्वयं ही निगम कार्यालय में आकर अपने भुगतान का कागजात ले गए थे। बाकी जो निगम में आने में शारीरिक रूप से सक्षम नहीं थे, उनके घर-घर जाकर महापौर सेवांत लाभ की राशि का कागजात सौंपा।Bihar News The amount of terminal benefit is a government award for the retired employee's decades of dutiful service: Garima

लाभ पाने वालों में रघुनाथ मिस्ती, बुटाई मालिक, बैधनाथ प्रसाद, अवधेश राउत, रघुनाथ राउत, शिवनाथ राउत, शीला देवी, रामजी राम, स्व. प्रहलाद राउत, यदु राउत, सीता देवी, शम्भु भगत, जग्रनाथ राउत, भोज मालिक, कौशल्या देवी, जामवंती मेहतरानी, शामिल हैं। वही सुरेंद्र प्रसाद को 1,74,596 और विजय कुमार 2,09,503 रुपए के अलावें माया देवी सहित अन्य 17 कर्मियों को 1,86,152 रुपए सहित नगर निगम से रिटायर कुल 19 कर्मियों को दिया गया है।

Post navigation

Previous: Agar News : कोहरे के मौसम में सुरक्षित रेल संचालन एवं मिशन शून्य दुर्घटना” के विषय पर संरक्षा सेमिनार का आयोजन किया गया
Next: Bihar News एमएसपी और बिजली (संशोधन) विधेयक आदि पर किसानों को दिए गए लिखित आश्वासन का भी सम्मान नहीं करतीं मोदी सरकार- भाकपा माले

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.