Bihar News व्यवस्थित जल निकासी नगर निगम की बुनियादी जरूरत, इसकी गति बढ़ाने में लाएं तेजी: गरिमा

Bihar News व्यवस्थित जल निकासी नगर निगम की बुनियादी जरूरत, इसकी गति बढ़ाने में लाएं तेजी: गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 31के लालूनगर और वार्ड 25 में अवस्थित बस स्टेंड क्षेत्र में मुख्य नाला की जेसीबी मशीन द्वारा सफाई कार्य का महापौर गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा मंगलवार को स्थल निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण में साफ सफाई के विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया जाता है। इसके साथ ही व्यवस्थित जल निकासी किसी भी नगर निकाय की बुनियादी जरूरत होती है।

IMG 20230718 WA0201

इसको लेकर नगर निगम क्षेत्र के सभी नालों की उड़ाही और सफाई में और तेजी लाने की जरूरत है। क्योंकि बरसात के जारी मौसम में अपने क्षेत्र में वर्षा कब शुरू हो जाय इसकी कोई गारंटी नहीं है।

Bihar News व्यवस्थित जल निकासी नगर निगम की बुनियादी जरूरत, इसकी गति बढ़ाने में लाएं तेजी: गरिमाइस मौके पर महापौर श्रीमती सिकारिया ने सिटी मैनेजर रवि अमरनाथ एवं सफाई निरीक्षक मोहम्मद तबरेज और अन्य नगर निगम कर्मियों को नालों की सफाई और उड़ाही के काम में और तेजी लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण साफ सफाई के निर्देश दिए।

You may have missed