Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News महागठबंधन को सहयोग करें सम्मान सहित विकास का हर संभव प्रयास करूंगा तेजस्वी

जनवाद टाइम्स 20 May 2024
Bihar News महागठबंधन को सहयोग करें सम्मान सहित विकास का हर संभव प्रयास करूंगा तेजस्वी
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सरकार बनते ही राहुल गांधी द्वारा एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी और हर रक्षाबंधन के दिन बहनों को एक लाख रुपया उनके खाते में भेजा जाएगा। साथ ही प्रति परिवार 2 सौ यूनिट फ्री बिजली और गैस सिलिंडर 5 सौ रुपया कर दिया जाएगा।

Bihar News महागठबंधन को सहयोग करें सम्मान सहित विकास का हर संभव प्रयास करूंगा तेजस्वी

उक्त बातें रविवार को लौरिया के साहुजैन स्टेडियम में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष व पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कही। उन्होंने लोकसभा के राजद प्रत्याशी दीपक यादव को भारी बहुमत से चुनाव जीताने की अपील भीड़ से की। तेजस्वी यादव सीएम नीतीश कुमार पर बिना टीका टिप्पणी किए नरमी बरतते हुए कहा कि चाचा नीतीश कुमार को बीजेपी वाले हाईजैक कर लिये है। मुझे पता है कि चाचा का शरीर वहां है और दिल उनका यहां है।श्री यादव ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम, सीएम, मंत्री और कई वरीय नेता एक तेजस्वी के हेलीकॉप्टर को रोकने के साथ एक दिन 20 हेलीकाप्टर का सहारा लेकर घेरने का काम कर रहे हैं। सभी नेता तेजस्वी से काफी चुनावी अखाड़ा में डरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मैं कलम की भाषा की बात करता हूं, लेकिन भाजपा हिंदू, मुस्लिम, जाति पाति और तलवार की बात कर रही है। उन्होंने लोगों से कहा कि भाजपा वाले देश को टुकड़े में बांटना चाहते हैं, लेकिन हम देश को जोड़ने का काम करते हैं।श्री यादव ने भीड़ को देखकर कहा कि जो सरकार 17 साल में नहीं कर सकी , मैं17माह उप मुख्यमंत्री के पद पर रहकर 5 लाख लोगों को नौकरियां दी। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क ,पर्यटन आदि का भी विकास किया। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि लौरियावासी भाजपा का विधायक बनाए। जिला में दो सांसद और कई विधायकों को जिताए , लेकिन क्या भाजपा ने अभी तक लौरिया में कोई कार्य किया है, कोई फैक्ट्री लगाई है, किसी को रोजगार दिया हो तो हमें बतावें। इधर भीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी ने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में आ गया है। दिल्ली की सरकार संविधान को नहीं मानती है। अतः एनडीए की सरकार को बदलने की जरूरत है। यह पार्टी केवल जाति और मजहब के नाम पर देश की जनता को गुमराह कर अपनी सरकार चलाना चाहती है।

Bihar News महागठबंधन को सहयोग करें सम्मान सहित विकास का हर संभव प्रयास करूंगा तेजस्वी

वहीं अन्य नेताओं में बालमिकीनगर प्रत्याशी दीपक यादव, बेतिया से कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी, नरकटिया विधायक शमीम, पूर्व विधायक विनय कुमार वर्मा, पूर्व प्रत्याशी शंभू तिवारी, जिलाध्यक्ष साहेब हुसैन अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष मुन्ना त्यागी, अनीता भारती, पूर्व मंत्री रामप्रसाद यादव,अमर यादव, इंद्रजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, जिला पार्षद मैनेजर यादव मुकेश यादव, प्रभू यादव राजु यादव मुलायम यादव नीतेश कुमार।मनोहर ठाकुर सुनील सेठी।सहित कई नेताओं ने भी अपना भाषण दिया।

Post navigation

Previous: Bihar News  : फारबिसगंज पुलिस ने लाखो रुपए का कोडीन युक्त कफ सिरप और नशीला टैबलेट किया जब्त
Next: Bihar news लोकसभा चुनाव के चार चरणों में एनडीए 270 पार तथा लालू एवं राहुल का सुपड़ा साफ अमित शाह

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.