Bihar News- ग्रामीण बैंक के सहायक मैनेजर लूट कांड का सफल उद्वेदन, एक लुटेरा हथियार के साथ गिरफ्तार

Bihar News- Successful solving of the robbery case of Assistant Manager of Gramin Bank, one robber arrested with a weapon
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

मटियारिया थाना अंतर्गत 21 सितंबर को बेलसंडी ग्रामीण बैंक के सहायक मैनेजर को गोली मारकर कोई लूट कांड का सफल उद्वेदन करते हुए एक लुटेरे को एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस एवं लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है।

Bihar News- Successful solving of the robbery case of Assistant Manager of Gramin Bank, one robber arrested with a weapon

उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन ने बताया कि इस कांड के उद्बोधन हेतु नरकटियागंज सीडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन का इस कांड का उद्वेदन करने हेतु निर्देश दिया गया था।

Bihar News- Successful solving of the robbery case of Assistant Manager of Gramin Bank, one robber arrested with a weapon

टीम द्वारा वैज्ञानिक, तकनीकी एवं मैन्युअल अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने लक्षनौता ग्राम स्थित छापामारी कर मोहम्मद साहब मियां 20 वर्ष पिता सैफुल मियां उर्फ हरण मियां को एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, लूटी गई मोटरसाइकिल एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि एक अपराधी फरार बताया जाता है। जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।

You may have missed