Bihar News- सातवीं क्लास के छात्र ने अपने ही दोस्त को चाकू मार कर किया जख्मी

Bihar News- सातवीं क्लास के छात्र ने अपने ही दोस्त को चाकू मार कर किया जख्मी
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बड़ी खबर बेतिया से है, जहां शहर के एजी मिशन स्कूल के सातवीं क्लास के छात्र आर्यन शांडिल्य को उसके ही दोस्त ने चाकूमार कर लहूलुहान कर दिया । हमला उस वक्त हुआ जब आर्यन साइकिल से स्कूल पढ़ने जा रहा था। सड़क पर लहूलुहान देखकर स्कूल के शिक्षक ने उसे इलाज के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज बेतिया में भर्ती कराया है।Bihar News- सातवीं क्लास के छात्र ने अपने ही दोस्त को चाकू मार कर किया जख्मी

बताया जाता है कि स्कूल में छात्रों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद इसी क्लास में पढ़ने वाले शाहिद आलम नामक छात्र ने एक साथी के साथ मिलकर चाकू से हमला कर फरार हो गया। फिलहाल आर्यन शांडिल्य का इलाज GMCH में चल रहा है जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई हैं। बताया जाता है कि शाहिद का शिकायत आर्यन ने स्कूल प्रबंधन से कर दिया था, जिसको लेकर शाहिद काफी नाराज चल रहा था।

Bihar News- सातवीं क्लास के छात्र ने अपने ही दोस्त को चाकू मार कर किया जख्मी फिलहाल सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

You may have missed