Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम में सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 5 February 2024
Bihar News-न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम में सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित
Share News
       

संवाददाता-कुमार

वैशाली /राजापाकर ।
प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भुवनेश्वर चौक पर स्थित न्यूटन क्लासेस के परिसर में रविवार को न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम के सफल प्रतिभागियों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।Bihar News-न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम में सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन आयुक्त ऋतुराज, राजापाकर दक्षिणी पंचायत के मुखिया प्रमिला देवी, युवा समाजसेवी अनिल कुमार, दंत चिकित्सक डॉ अमित कुमार एवं न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके की । मुख्य अतिथि ऋतुराज ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अनुशासित,शिक्षित एवं इमानदार इंसान बनना है। विशिष्ट अतिथि आरएन कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान के प्रोफेसर डॉ खालिद सिद्दीकी ने उपस्थित बच्चों से एक लक्ष्य बनाकर उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए मेहनत करने की बात कही। मोटिवेशनल स्पीकर सरिता राय ने अपने संबोधन के दौरान छात्र-छात्राओं एवं उपस्थित अभिभावकों के कई प्रश्नों के जवाब दिए एवं बच्चों को सलाह दी कि सही दिशा में कड़ी मेहनत कर उच्च मुकाम को हासिल करें।Bihar News-न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम में सफल प्रतिभागी हुए सम्मानित

कार्यक्रम में वर्ग 7 से वर्ग 10 तक के प्रत्येक वर्ग से 50-50 छात्र छात्राओं को मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान ने बताया कि टैलेंट सर्च एग्जाम में प्रत्येक वर्ग से टॉप 3 रैंक तक आने वाले छात्र छात्राओं को न्यूटन क्लासेस 1 वर्ष तक निशुल्क शिक्षा प्रदान करेगी। साथ ही इन बच्चों को नगद पुरस्कार के साथ-साथ स्कूल बैग एवं पाठ्य सामग्री पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। टॉप 3 रैंक लाने वाले छात्र-छात्राओं में वर्ग 10 से रूपा,दुर्गेश एवं अंकित, वर्ग 9 से नैमत अली,निशांत एवं आदित्य वर्ग 8 से सुशांत,सचिन एवं पल्लवी, एवं वर्ग 7 से शिवम,मुस्कान एवं नेहा शामिल है।
कार्यक्रम को डॉ शशी भूषण, राजेश्वर प्रसाद,इंद्रमोहन कुमार मुन्ना,अनिल कुमार,कमलनाथ चौहान,बीएन राय,अधिवक्ता रंजीत राय,चंदन कुमार, डॉ अलका किरण आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक सनी सिंह, सुधीर कुमार, अनिल यादव, गौतम कुमार, दिलीप यादव, कुमारी उत्तम, सनोज यादव, आरके झा, सिद्धार्थ कुमार, प्रियंका कुमारी, वीरेंद्र यादव सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

Post navigation

Previous: Bihar News : संयुक्त किसान मोर्चा एवं केंद्रीय श्रमिक संगठनों से जुड़े वैशाली जिला के नेताओं की संयुक्त बैठक. हुआ 
Next: Bihar News-राजापाकर में राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का खुला कार्यालय

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.