Bihar News वार लेबल पर तेज करें नगर निगम क्षेत्र के सभी मुख्य नाले-नालियों की सफाई:गरिमा

Bihar News Speed ​​up the cleaning of all main drains in the municipal corporation area on a label-wise basis: Garima
Share News

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण।

नगर निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। महापौर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में संपन्न बैठक के लिए पूर्व निर्धारित सभी 7 एजेंडों पर विचार और निर्णय किया गया। महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में अवस्थित मुख्य और अन्य नालों की बरसात पूर्व सफाई/उड़ाही के जारी कार्य की समीक्षा और विचार के बाद महापौर श्रीमती सिकारिया ने कहा विशेष रूप से मुख्य नालों को तल से सफाई और उड़ाही को वार लेबल पर पूरा करने का उन्होंने निर्देश दिया है। इसके अलावे संपूर्ण नगर निगम क्षेत्र में विज्ञापन होर्डिंग की निविदा को तत्काल प्रकाशित कराने और उसी के अनुसार वर्ष 2025-26 के लिए बंदोबस्ती प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। इसके साथ जारी गर्मी के मौसम को को ध्यान में रख कर नगर निगम क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में 4 सार्वजनिक जगहों पर जल्द से जल्द प्याऊ के लगाने पर चर्चा और विचार के बाद निर्णय किया गया।

Bihar News Speed ​​up the cleaning of all main drains in the municipal corporation area on a label-wise basis: Garima महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि बैठक में प्रस्तुत नगर आयुक्त के संलेख द्वारा विविध संसाधनों यथा दो पोकलेन मशीन, चार हाइवा, दो बड़े फॉगिंग मशीन, एक डॉग कैचिंग वैन, आठ पंप सेट, एक सेक्शन मशीन आदि करोड़ों के जरूरी संसाधनों की खरीद संबंधी नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह के लिखित अनुरोध पर व्यापक चर्चा और विचार कर के नियमसँगत खरीद का निर्णय लिया गया। महापौर ने बताया कि इस के अलावा नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था को और उत्तम बनाने के लिए नवअधिग्रहित क्षेत्रों में जल्द से जल्द लाइट लगाने का निर्णय लिया गया।Bihar News Speed ​​up the cleaning of all main drains in the municipal corporation area on a label-wise basis: Garima

महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि इसके साथ ही नगर निगम क्षेत्र में जारी और पूर्व में पारित विकास योजनाओं के प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही और नई योजनाओं के चयन पर विचार किया गया। बैठक में महापौर ने कहा कि कोई भी क्रय उसके ऑनलाइन मूल्य एवं स्थानीय बाजार मूल्य के समानांतर या उससे नीचे किया जाएगा, कोई भी क्रय ऊंचे दर पर होने पर क्रय को रद्द करते हुए कार्रवाई की जाएगी। कार्य की आवश्यकता एवं राशि की उपलब्धता को देखते हुए कन्या अभियंता द्वारा प्रस्तुत योजनाओं में से करीब 13 दर्जन योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति बहुमत से दी गई। बैठक का संचालन नगर आयुक्त विनोद कुमार सिंह ने किया। बैठक में सभी सशक्त स्थायी समिति सदस्यों एवं अधिकारी व कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

Trending News