Bihar News भूमि विवाद में गंभीर रूप से घायल की इलाज के दरम्यान हुई मौत

Bihar News भूमि विवाद में गंभीर रूप से घायल की इलाज के दरम्यान हुई मौत
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बैरिया थाना अंतर्गत मियांपुर तिलंगही ग्राम में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल प्रमोद सिंह की मौत इलाज के दौरान पीजीआई लखनऊ में 6 जून की शाम हो गई।Bihar News भूमि विवाद में गंभीर रूप से घायल की इलाज के दरम्यान हुई मौत

बताया जाता है कि एक सप्ताह पूर्व भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें प्रमोद साह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें तत्काल इलाज हेतु बैरिया पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच, बेतिया रेफर कर दिया गया। सर में गंभीर चोट लगने के कारण बेहतर इलाज हेतु उन्हें परिजनों द्वारा पीजीआई, लखनऊ में ले जाया गया। जहाँ उनकी मौत इलाज के दरम्यान हो गई।

Bihar News भूमि विवाद में गंभीर रूप से घायल की इलाज के दरम्यान हुई मौतइस घटना को लेकर दो पक्षों के बीच भारी तनाव कायम है।

Trending News