Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News बेतिया में सनसनी बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले प्रॉपर्टी डीलर को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाजुक

जनवाद टाइम्स 19 April 2025
Bihar News: Sensation in Bettiah: Criminals shoot property dealer who went out to distribute daughter's wedding card, condition critical
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चंपारण। पश्चिम चंपारण के
बेतिया से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवत निवासी सुरेश यादव पिता स्वर्गीय डोम यादव को अज्ञात अपरा’धियों ने उस वक्त गो’ली मार दी जब वे अपनी बेटी की शादी का कार्ड बांटने निकले थे। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है।Bihar News: Sensation in Bettiah: Criminals shoot property dealer who went out to distribute daughter's wedding card, condition critical

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश यादव 5 मई को होने वाली अपनी पुत्री की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने निकले थे। जैसे ही वे बरवत स्थित वृद्धाश्रम के पास पहुंचे, पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी। सुरेश यादव को तीन गोलियां लगी हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। घायल को तत्काल जीएमसीएच अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।Bihar News: Sensation in Bettiah: Criminals shoot property dealer who went out to distribute daughter's wedding card, condition critical

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, सदर एसडीपीओ विवेक दीप भी अस्पताल पहुंचे और घायल से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि घायल प्रॉपर्टी डीलर हैं और इस घटना के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है। एसडीपीओ ने दावा किया कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस अपराधियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।वहीं घायल सुरेश यादव के पुत्र बुलेट यादव ने बताया कि योगापट्टी के रहने वाले बीरबल प्रसाद और रमेश कुशवाहा ने ही मिलकर सुरेश यादव को गोली मारी है। बुलेट यादव ने यह भी बताया है कि घटना को इस लिए अंजाम दिया गया है कि मेरे पिताजी का पैसा दोनों आरोपियों के पास है , इसलिए मारा है कि उनका पैसा हड़प लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post navigation

Previous: BiharNews पश्चिम चंपारण में 102 एंबुलेंस सेवा बनी मरीजों के लिए संजीवनी, जेन प्लस के ज़रिए संचालित सेवा पूरी तरह मुफ्त
Next: Prayagraj News:विश्व धरोहर दिवस पर ‘हमारी विरासत’ विषयक छायाचित्र एवं अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260621-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0026
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन

जनवाद टाइम्स 21 June 2026
IMG-20260621-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित

जनवाद टाइम्स 21 June 2026

Latest News

  • Bihar News: जिला रेड क्रॉस सोसाइटी एवं महिला पतंजलि योग समिति का तीन दिवसीय योग शिविर संपन्न
  • Bihar News: पश्चिम चंपारण में एटक का छठा जिला सम्मेलन संपन्न, मजदूर एकता और संघर्ष तेज करने का आह्वान
  • Bihar News: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वृद्धाश्रम सहारा में योग शिविर एवं नशा मुक्ति रैली का आयोजन
  • Bihar News: जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की घटना पर निंदा प्रस्ताव पारित
  • Bihar News: कृषि विज्ञान केंद्र हरिहरपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.