Bihar News-राजद कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 77वां जन्मदिन केक काटकर मनाया

Bihar News-राजद कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 77वां जन्मदिन केक काटकर मनाया
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर ।

राजापाकर । राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर  के परिसर  में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 77वां जन्मदिन राजद कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया ।

Bihar News-राजद कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 77वां जन्मदिन केक काटकर मनाया

मौके पर महागठबंधन के अनेक कार्य करता उपस्थित हुए. सभी लोगों ने उनके तस्वीर के सामने केक काटा एवं उन्हें केक खिलाकर जन्मदिन की बधाई दिया. सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना किया. कार्यक्रम का आयोजन पंचायत  राजद युवा जिला महासचिव अमोद कुमार यादव के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

Bihar News-राजद कार्यकर्ताओं ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का 77वां जन्मदिन केक काटकर मनाया

इस मौके पर  धर्मेंद्र राय ,मनीष वर्मा, सोनू यादव, रोशन यादव, दीपक कुमार यादव, राजेश राम, रामचंद्र राय, केसनाथ राय,राजीव राय, नागेंद्र राय, सतीश कुमार सहित अनेक लोग शामिल हुए।

Trending News