Bihar News-राजापाकर– प्रखंड कार्यालय राजापाकर के सभागार में प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति (प्रखंड बीस सूत्री) की बैठक आयोजित की गई

Bihar News-Rajapakar-- Block Program Implementation Committee (Block Twenty Point) meeting was organized in the auditorium of Block Office Rajapakar
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

वैशाली /राजापाकर

जिसकी अध्यक्षता प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अवधेश राय ने किया एवं संचालन उपाध्यक्ष माधवी सिंह ने किया. बैठक में प्रखंड बीस  सूत्री के सभी 15 सदस्य उपस्थित हुए. वहीं बीस सूत्री के गठन के बाद यह  पहली बैठक थी. जिसमें सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के सफलतापूर्वक कार्यान्वयन पर चर्चा हुआ।

Bihar News-Rajapakar-- Block Program Implementation Committee (Block Twenty Point) meeting was organized in the auditorium of Block Office Rajapakar

वही प्रखंड अध्यक्ष अवधेश राय ने कहा कि आज की बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा 11 बजे निर्धारित करते हुए बैठक में मनोनीत सदस्यों से परिचय एवं विभिन्न विषयों पर बात होनी थी. लेकिन वह बैठक में उपस्थित नहीं हुए. वहीं बैठक में प्रखंड के कोई अन्य पदाधिकारी भी प्रखंड विकास पदाधिकारी के नहीं रहने पर कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए. जिस पर सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त किया. वहीं बीडियो सौरभ कुमार बरनवाल से पूछे जाने पर बताया कि बैठक में शामिल होने के लिए किसी भी सदस्य से बात नहीं हुई थी।

Bihar News-Rajapakar-- Block Program Implementation Committee (Block Twenty Point) meeting was organized in the auditorium of Block Office Rajapakar चुनाव संबंधित कार्य को ले डीसीएलआर महनार के बैठक में शामिल होने के लिए गया था. बैठक  बीस सूत्री की शीघ्र  होगी. जिसमें सभी सदस्यों को अगली तिथि निर्धारित कर बैठक में शामिल होने के लिए पत्र के माध्यम से सूचित किया जाएगा. मौके पर उपस्थित प्रखंड  अध्यक्ष अवधेश राय, उपाध्यक्ष माधवी सिंह, सदस्यों में प्रेम कुमार पटेल, सुबोध कुमार सिंह, भीम कुमार, शंकर सिंह, बजरंग सिंह, अशोक कुमार, किस्मत देवी, राकेश कुमार चौरसिया, हरिशंकर कुमार, नीतीश कुमार, दुर्गेश नंदिनी, मुकेश पटेल, आलोक कुमार, मंजय कुशवाहा आदि शामिल है।

Trending News