Bihar News:-राजापाकर तेज आंधी के साथ हुई बारिश

Bihar News:-Rain accompanied by strong storm in Rajapakar
Share News

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

 

वैशाली /राजापाकर

किसानों की चिंता बढ़ा दी है।खासकर गेहूं के उत्पादक किसानों को बारिश से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।कई खेतों में गेहूं की कटाई कर बोझा बांधकर थ्रेशिंग के लिए खेतों में रखा हुआ था जो बारिश में भींग गया।Bihar News:-Rain accompanied by strong storm in Rajapakar

 

वहीं कई खेतों में गेहूं की तैयार फसल तेज आंधी में गिर गया एवं खेतों में बारिश की पानी लग जाने से गेहूं के खराब हो जाने की संभावना है। स्थानीय किसान अनिल कुमार , रामबाबू सिंह, अरविंद सिंह, सुरेश सिंह, सुधीर कुशवाहा, मुख्तार सिंह आदि ने बताया की गेहूं की फसल तैयार थी कई खेतों में तो कटाई भी हो चुकी थीऐसे में दोपहर को हुई बारिश के कारण खेतों में काटकर रखी हुई गेहूं की फसल खराब हो गई है।

Bihar News:-Rain accompanied by strong storm in Rajapakar

युवा समाजसेवी सह किसान अनिल कुमार ने बताया की किसान कर्ज पर रुपए लेकर खेतों में फसल लगाते है। मौसम की मार के कारण फसल बर्बाद हो गया है।उन्होंने बिहार सरकार से मांग की है कि गेहूं के फसल की क्षति पूर्ति के लिए किसानों को अनुदान राशि दी जाए एवं जिन किसानों ने बैंक से ऋण लेकर खेती की थी उनकी ऋण माफ की जाए।

Trending News