Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-पंचर बनाने वाले का बेटा बना डाला ” इलेक्ट्रिक बाइक

जनवाद टाइम्स 23 July 2023
Bihar News-पंचर बनाने वाले का बेटा बना डाला " इलेक्ट्रिक बाइक
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/जंदाहा प्रखंड।
महज 7 महीनों में किया बड़ा कारनामा,बावजूद इसके कोई भी पदाधिकारी व जन प्रतिनिधि ने नहीं किया सम्मानित छोटी उम्र में बड़ा कारनामा करने वाले इंटर के छात्र ने महज 7 महीनों में ” इलेक्ट्रिक बाइक ” बना कर कीर्तिमान स्थापित किया है।

Bihar News-पंचर बनाने वाले का बेटा बना डाला " इलेक्ट्रिक बाइकअपनी पढ़ाई में साइकिल से जाने की परेशानी से निजात पाने के लिए छात्र मोहम्मद रिजवान अंसारी ने बाइक बना लिया।यह बाइक बना कर पूरे देश में बिहार का नाम रौशन किया है और बिहारियों का सर फख्र से उंचा कर दिया है और उन लोगों के गालों पर जोरदार तमाचा भी जर दिया है जो इस देश में पंचर बनाने वाले को नीचा दिखाने की कोशिश में लगे रहते हैं।यह छात्र लोकतंत्र की धरती वैशाली जिले के जन्दाहा प्रखंड के विशनपुर खोपी पंचायत के निवासी पंचर बनाने वाले मजदूर मोहम्मद आफताब अंसारी के बेटे मोहम्मद रिजवान अंसारी है।जो अपने बचपन से ही कुछ नया करने का ख्वाब लिए अपने छात्र जीवन की शुरूआत की।पढ़ने के लिए जन्दाहा तक जाने के लिए साइकिल से थक जाने वाले छात्र मोहम्मद रिजवान अंसारी ने अपनी छोटी उम्र में बड़ा कारनामा करने की ठान लिया।मैट्रिक की पढाई के साथ-साथ अपने लिए कबाड़ के सामान से बाइक बनाने लगा।महज 7 महीने में ही इलेक्ट्रिक बाइक जेड प्लस नाम देकर बना दिया।जो अपने आप में अद्भुत और अनोखा होने के साथ-साथ अविश्वसनीय है।नये लुक और नये अंदाज में यह बाइक एक बार चार्ज होने पर 25-30 किलो मीटर तक अच्छे से चलती है।बाइक का डिजाइन भी आकर्षित करने वाला है।जबकि इसको बनाने में लगभग 16 हजार रूपए का खर्च आया है।मोहम्मद रिजवान अंसारी ने बताया कि इस बाइक को बनाने में मेरे घर वाले ने पूरी मदद की।मोहम्मद रिजवान अंसारी की इस कारनामे से पूरा परिवार भी खुश है और इस बेटे पर फख्र कर कर रहा है।इनके दादा मोहम्मद अकबर अंसारी ने बताया कि घर में बचपन से ही रिजवान का अंदाज अलग रहा।पढ़ने के साथ-साथ कुछ न कुछ बनाने के लिए मेहनत करते रहा और आज इसने यह बाइक बना कर पूरे खानदान समेत गांव का नाम रौशन कर दिया।मां घरेलू महिला हैं लेकिन रिजवान को इसके लिए हमेशा हौसला बढ़ाती रही।मोहम्मद रिजवान अंसारी ने यह भी कहा कि इससे भी बढ़िया बाइक तैयार कर सकता हूं अगर मुझे सरकार या कोई कंपनी सपोर्ट करे तो।वैसे मोहम्मद रिजवान अंसारी की यह जेड प्लस बाइक काफी चर्चा में है और दूर दूर से लोग इसे देखने इसके घर पहुंच रहे हैं।

Bihar News-पंचर बनाने वाले का बेटा बना डाला " इलेक्ट्रिक बाइक

हालांकि इस बड़े कारनामा करने वाले छात्र मोहम्मद रिजवान अंसारी को अब तक न तो प्रखंड के कोई अधिकारी मिलने आए हैं और न ही जिले से कोई अधिकारी।रिजवान नाम होने की वजह तो नहीं? वहीं मोहम्मद रिजवान अंसारी के घर पर अब तक न जाने कितने सोशल मीडिया चैनल वाले पहुंचे चुके हैं बावजूद इसके कोई जन प्रतिनिधि भी इस छात्र को सम्मानित नहीं किया और न ही इसके घर पहूँच कर मुबारकबाद पेश किया है।जिससे ऐसा लगता है कि पसमांदा समाज के होनहार छात्र की इस हुनर को पसमांदा समझ कर ही नजरअंदाज किया जा रहा है।

Post navigation

Previous: Varanasi News :जगतपुर इंटर कॉलेज में 89 बटालियन एनसीसी के कैडेट एवं 11 एनडीआरएफ की टीम द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया
Next: Prayagraj News : वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण एवं भूजल सप्ताह समापन कार्यक्रम का आयोजन

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260610-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0007
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0006
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा

जनवाद टाइम्स 10 June 2026
IMG-20260610-WA0009
  • Agra
  • Breaking News
  • Uttar Pradesh

Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक

जनवाद टाइम्स 10 June 2026

Latest News

  • Bihar News: सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के खातों में डीबीटी से 39.14 करोड़ रुपये हस्तांतरित
  • Bihar News: भीषण गर्मी को देखते हुए पीएचडी विभाग ने तेज की चापाकलों की मरम्मत, कई स्थानों पर बहाल हुई पेयजल सुविधा
  • Bihar News: Bihar News: नगर निगम के सरकारी भूखंड पर खिरिया घाट में 78.93 लाख रुपये से बनेगा बहुउपयोगी सामुदायिक भवन : गरिमा
  • Agra News :आगरा मंडल में अंतर्राष्ट्रीय लेवल क्रॉसिंग जागरूकता दिवस: रेलवे ने चलाया विशेष सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जागरूक
  • Etawah News : अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शरबत वितरण कर मनाया सेवा संकल्प दिवस
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.