Bihar News नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता के लिए जन जागरूकता और पहरेदारी अनिवार्य:गरिमा

Bihar News नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता के लिए जन जागरूकता और पहरेदारी अनिवार्य:गरिमा
Share News

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

नगर निगम महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने वार्ड 7, 29 और 31 में संपन्न अलग अलग लोकार्पण कार्यक्रमों में कुल 26 लाख 37 हजार 900 की लागत से पूरी अनेक पीसीसी सड़क और आरसीसी नालियों का उद्घाटन किया।Bihar News नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता के लिए जन जागरूकता और पहरेदारी अनिवार्य:गरिमा

इस मौके पर संबंधित क्षेत्र नगर पार्षद के साथ निगम के जेई और संवेदक के अतिरिक्त दर्जनों गणमान्य लोग शामिल हुए।वार्ड 7 में सुनीता फिलिक्स के घर से सुजाता टीचर घर तक एवम वकील रेडिमेड के घर से जितेंद्र गुप्ता के घर तक, बच्चा जी के घर से जितेंद्र गुप्ता के घर तक कुल 12,84500 से बनी आरसीसी नाला का उद्घाटन महापौर द्वारा किया गया। इसी प्रकार वार्ड 29 में रामश्री यादव के घर से जय श्री यादव के घर तक 9.65 लाख से बनी पीसीसी सड़क और आरसीसी नाले का उद्घाटन किया गया। वही वार्ड 31 में हिम्मत लाल साह के घर से राजू कुमार खरवार का घर होते पारस महतो के घर तक बनी पीसीसी सड़क का उद्घाटन महापौर द्वारा किया गया। इस मौके पर महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि कोई भी विकास कार्य जनता की गाढ़ी कमाई से प्राप्त टैक्स की राशि से ही संपन्न किए जाते हैं।इसलिए आज मैं अपील करना चाहूंगी कि नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता के लिए आप सबकी जन जागरूकता और पहरेदारी सबसे जरूरी ही नहीं बल्कि अनिवार्य है।Bihar News नगर निगम के विकास कार्यों में गुणवत्ता के लिए जन जागरूकता और पहरेदारी अनिवार्य:गरिमा

इस मौके पर नगर पार्षद मनोज कुमार, अमर यादव एवम प्रेमा देवी, कनीय अभियंता मनीष कुमार सहित दर्जनों मुहल्ला वासी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Trending News