Bihar News-वैशाली जिला में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारियां जोरों पर

Bihar news Students and parents are troubled by the wrong education policy of Bihar government.
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार 

वैशाली जिला में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारियां जोरों पर है। मानसून अवधि में वर्षापात की जानकारी हेतु सभी 16 अंचलों में वर्षा मापक यंत्र कार्यशील है।
आपदा प्रबंधन प्रशाखा के गोदाम में 10000 पॉलिथीन सीट्स संधारित है इसके अतिरिक्त 15000 और पॉलिथीन शीट्स की मांग तिरहुत प्रमंडल से की गई है।

Bihar News-वैशाली जिला में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारियां जोरों पर

अपर समाहर्ता ( आपदा ) श्री अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिले में सरकारी नाव संख्या 30 है। अंचलों में 271 निजी नाव उपलब्ध है, जिनके नाविकों के साथ एकरारनामा कर लिया गया है। खोज, बचाव एवं राहत दलों की संख्या 195 है, जबकि लाइफ जैकेट की संख्या 80 है। जिले में डेढ़ सौ से अधिक आश्रय स्थल एवं करीब इतने ही सामुदायिक रसोई केंद्र चिन्हित किए गए है।Bihar News-वैशाली जिला में संभावित बाढ़ एवं सुखाड़ पूर्व तैयारियां जोरों पर

हाजीपुर में 39 एसडीआरएफ बल है। जल संसाधन विभाग के सभी तटबंध एवं संरचना सुरक्षित है। तटबंध की सुरक्षा के लिए विभाग द्वारा कटाव निरोधक कार्य पूर्ण कर लिया गया है। संभावित बाढ़ सुखाड़ के आलोक में पशु आहार एवं पशु चारा की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में 38 प्रकार की दवाई उपलब्ध है। पशु चिकित्सको एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। कुल पशु शिविर स्थान की संख्या 42 है। बाढ़ के दौरान मानव स्वास्थ्य की देखभाल के लिए चलंत चिकित्सा दल एवं स्टैटिक चिकित्सा दल का गठन कर लिया गया है। पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पीएचईडी डिपार्टमेंट को आवश्यक निर्देश दिया गया है।

Trending News