Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news जन सुराज पदयात्रा के 32वें दिन 17 किमी चलें प्रशांत किशोर, कहा – बेतिया अधिवेशन में लोग तय करेंगे कि दल बनना चाहिए अथवा नहीं

जनवाद टाइम्स 3 November 2022
Bihar news जन सुराज पदयात्रा के 32वें दिन 17 किमी चलें प्रशांत किशोर, कहा - बेतिया अधिवेशन में लोग तय करेंगे कि दल बनना चाहिए अथवा नहीं
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

जन सुराज पदयात्रा के 32वें दिन प्रशांत किशोर जन सुराज अभियान के लौरिया प्रखंड समिति के सदस्यों के साथ बैठक की।इस बैठक में उन्होंने बताया कि 12 नवंबर को जन सुराज अभियान के पश्चिम चंपारण जिले का अधिवेशन बेतिया में होगा। वहां जिले के सभी लोग जो जन सुराज अभियान से जुड़े हैं, उपस्थित रहेंगे और लोकतांत्रिक तरीके से वोटिंग के माध्यम से तय करेंगे की दल बनना चाहिए अथवा नहीं। साथ ही पश्चिम चंपारण जिले के सभी बड़ी समस्यायों पर भी मंथन कर उसकी प्राथमिकताएं और समाधान पर निर्णय होगा। प्रशांत किशोर ने लोगों को बताया कि पदयात्रा के दौरान जिन गांवों और पंचायतों से वो गुजर रहे हैं, वहां की समस्यायों का संकलन भी करते जा रहे हैं।Bihar news जन सुराज पदयात्रा के 32वें दिन 17 किमी चलें प्रशांत किशोर, कहा - बेतिया अधिवेशन में लोग तय करेंगे कि दल बनना चाहिए अथवा नहीं

प्रशांत किशोर ने बताया अगर पार्टी बनती है तो लोगों के इन सुझावों को ध्यान में रखा जाएगा

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि,”अगर दल बनता है तब उसके संविधान में क्या-क्या होना चाहिए, इसका सुझाव लोग दे रहे हैं। लोगों ने सुझाव दिया है कि अगर दल बनता है तो 10 प्रतिशत टिकट पंचायती राज व्यवस्था से जुड़े लोगों को दिए जाएं। एक और सुझाव है कि यह संविधान में लिख दिया जाए की दल में किसी को 2 टर्म से ज़्यादा मौक़ा नहीं मिले, ताकि नए लोगों को अवसर मिलता रहे। इसी तरह के कुछ और सुझाव आए हैं। एक सुझाव ये है की ‘Right to Recall’ का भी प्रावधान हो। अगर कोई प्रतिनिधि जीत कर जाने के बाद ठीक से काम नहीं कर रहा है और जनमत उसके विरोध में है तो 25 प्रतिशत जनता से लिखवा कर पार्टी उन्हें मजबूर कर सके की वो अपना इस्तीफ़ा दें। ऐसे अलग अलग सुझाव लोग दे रहे हैं। मगर अभी चिंता करने की ज़रूरत नहीं है यह सब तब जनमत के माध्यम से तय होगा जब पार्टी बनाने का फ़ैसला होगा और राज्य स्तर के सम्मेलन में इन बातों को सब के बीच रखा जाएगा।”Bihar news जन सुराज पदयात्रा के 32वें दिन 17 किमी चलें प्रशांत किशोर, कहा - बेतिया अधिवेशन में लोग तय करेंगे कि दल बनना चाहिए अथवा नहीं

आज पदयात्रा के दौरान प्रशांत किशोर ने 6 पंचायतों के 10 गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान पदयात्रा 17 किमी चलकर लौरिया से योगापट्टी गई। पदयात्रा कटैया पंचायत से निकल कर दोनवार, सिसवा भूमिहार, सिसवा बैरागी, पिपरहिया होते हुए योगापट्टी प्रखंड के सेमरी गांव स्थित पदयात्रा शिविर पहुंचे जहां पदयात्रियों ने रात्रि भोज और विश्राम किया। जगह-जगह पर लोगों ने जन सुराज पदयात्रा का स्वागत किया और प्रशांत किशोर के साथ जन सुराज के विचारों पर चर्चा की।

Post navigation

Previous: Prayagraj News :देव दीपावली पर्व के अवसर पर 11 लाख दीपों से जगमग होंगें संगम सहित अन्य घाट-जिलाधिकारी
Next: Bihar news लोकतंत्र एवं मानवता की रक्षा को आगे आए नई पीढ़ी के पत्रकार एवं मीडिया कर्मी

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260614-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar

Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0021
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0034
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक

जनवाद टाइम्स 14 June 2026
IMG-20260614-WA0025
  • Breaking News
  • Bihar

Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News

जनवाद टाइम्स 14 June 2026

Latest News

  • Bihar News – राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विकल्प के रूप में जन शिक्षा नीति 2026 पर कार्यशाला आयोजित संवाददाता
  • Bihar News – राष्ट्रीय लोक मोर्चा के पंचायत अध्यक्षों का सर्वसम्मति से चयन
  • Bihar News – स्वतंत्रता सेनानी स्व. विंदा प्रसाद सिंह की धर्मपत्नी राजवती देवी का निधन, क्षेत्र में शोक
  • Rajapakar News, Vaishali News, Gas Cylinder Distribution, Belkunda Chowk, LPG Consumers, Bihar News, Hajipur Gas Agency, Gas Supply Issue, LPG Crisis, Consumer Protest, Rural Bihar News, Public Grievance, Rajapakar Vaishali, Bihar Latest News, LPG Distribution News
  • Bihar News – जन शिक्षा नीति 2026 विषय पर कार्यशाला आयोजित
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.