Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news नाव से जाकर बैजूआ पंचायत के लोगों को मतदान के लिए किया गया जागरूक- मेरी आडलीन

जनवाद टाइम्स 24 May 2024
Bihar news: People of Baijua Panchayat were made aware to vote by boat - Mary Adeline
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

बैरिया प्रखंड अंतर्गत
बैजूआ गंडक दियारा के नारायणपुर गांव में लोगों में दिखी मतदान के लिये उत्साह
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जिला स्वीप कोषांग प० चंपारण के सदस्यों ने बैरिया प्रखंड के दियारा क्षेत्र में जाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। स्वीप कोषांग की सदस्या सुश्री मेरी आडलीन ने बताया कि आज जिला स्वीप कोषांग के सदस्यों के साथ बैरिया प्रखंड के तीन पंचायत लौकरिया, बथना और बैजूआ में जाकर दरवाजा खटखटाओ, मतदान के लिए बुलाओ अभियान के तहत लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।

Bihar news: People of Baijua Panchayat were made aware to vote by boat - Mary Adeline

सुश्री मेरी आडलीन ने बताया कि बैजूआ पंचायत के नारायणपुर गाँव के लोगों से, मतदाताओं से जनसंवाद किया गया। गांव के महिला, पुरुषों के साथ ही युवाओं में भी वोट के प्रति उत्साह दिखा। मतदाता जनसंपर्क के क्रम में कई युवती और युवाओं ने बताया कि वे इस वर्ष वोटर बने है और पहली बार वोट देंगे। वही फर्स्ट टाइम वोटर मो शाहिल ने कहा कि मैं काफी खुश और उत्साहित हूं क्योंकि मैं अठारह वर्ष का हो गया हूँ। इस बार लोकतंत्र के महात्यौहार को मैं अपना पहला वोट देकर मनाऊंगा। सुश्री आडलीन ने बताया कि मतदाता जागरूकता अभियान के कड़ी में बथना पंचायत से बैजूआ पंचायत में नाव से जाने के दौरान नाव पर सवार किसान, मजदूर, चरवाहे और अन्य ग्रामीण जनता ने एक स्वर में कहा हमलोग 25 मई को अपने मत का प्रयोग अवश्य करेंगे और देश की तरक्की में अपना योगदान देंगे।

Bihar news: People of Baijua Panchayat were made aware to vote by boat - Mary Adeline

मतदाता जागरूकता जनसंपर्क, दरवाजा खटखटाओ, मतदान के लिए बुलाओ अभियान में जिला स्वीप कोषांग के सदस्य रानी कुमारी, शिक्षिका मेघना, मनीषा कुमारी, संजय कुमार, उत्तम सिंह, संजय कुशवाहा के साथ ही अन्य शामिल हुए।

Post navigation

Previous: Bihar News-नोडल पदाधिकारी SVEEP कोषांग -सह- जिला प्रोग्राम पदाधिकारी,द्वारा 25 तारीख को मतदान करने के लिऐ प्रेरित किया गया
Next: Bihar News-योगी स्थान चौक पर एक साल बाद भी पुल नहीं बनने से लोगों में भारी आक्रोश

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.