Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar news शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन सम्पन्न कराएं अर्द्धसैनिक बल : जिला निर्वाचन पदाधिकारी

जनवाद टाइम्स 23 May 2024
Bihar news Paramilitary forces should conduct elections in a peaceful, fair and fear-free environment: District Election Officer
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

लोकसभा आम निर्वाचन, 2024 को शांतिपूर्ण, स्वच्छ एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा पश्चिम चम्पारण जिले को अर्द्धसैनिक बल उपलब्ध कराये गये हैं। आज समाहरणालय सभाकक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी द्वारा संयुक्त रूप से अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों की ब्रीफिंग की गयी।Bihar news Paramilitary forces should conduct elections in a peaceful, fair and fear-free environment: District Election Officer

जिला निर्वाचन पदाधिकारी, दिनेश कुमार राय द्वारा सभी अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया गया। साथ ही उन्हें डिस्पैच सेंटर, मतदान केन्द्र, वाहन की उपलब्धता, पोलिंग पार्टी, जोनल एवं सुपर जोनल दंडाधिकारी आदि के बारे में जानकारी दी गयी।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले के दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में पूरी तरह से शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में निर्वाचन सम्पन्न कराना है। अलर्ट होकर कार्यों को संपादित करना है। उन्होंने कहा कि अद्धैसैनिक बल अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का भलीभांति मुआयना कर लें।Bihar news Paramilitary forces should conduct elections in a peaceful, fair and fear-free environment: District Election Officer

उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक बल क्रिटिकल एवं नक्सल प्रभावित मतदान केन्द्रों से संबंधित क्षेत्रों में लगातार एरिया डोमिनेशन करेंगे। उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जायेगी। वाहनों का लॉगबुक, ड्राईवर का नाम, नंबर आदि आपको उपलब्ध करा दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न होने पर तुरंत वरीय अधिकारियों को सूचित करेंगे ताकि त्वरित गति से समाधान कराया जा सके।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया, अमरकेश डी ने कहा कि डिस्पैच सेन्टर से ईवीएम आदि के साथ सीधे मतदान केन्द्र ही जाना है। बीच में कहीं नहीं रूकेंगे। कोई व्यक्ति किसी भी प्रकार का ऑफर दे तो उसे स्वीकार नहीं करना है। मतदान केन्द्रों पर रसोईयां की व्यवस्था की गयी हैं। भुगतान के आधार पर रसाईयां से खाना बनवा लेंगे।

उन्होंने कहा कि सभी कंपनियां अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर लेगी। पोलिंग पार्टी के अधिकारी एवं अन्य पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करना है। मतदान केन्द्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हो, इसे सुनिश्चित करना है। पोलिंग एजेंट के पास मोबाईल नहीं रहें, इसका विशेष ध्यान रखना है। साथ ही पोलिंग पार्टी के पास किसी दल से संबंधित प्रचार-प्रसार की सामग्री नहीं रहे, इसको भी अच्छे तरीके से देख लेंगे।

पुलिस अधीक्षक, बेतिया ने अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों से कहा कि स्थानीय थानाध्यक्ष से समन्वय स्थापित कर फ्लैग मार्च कर लेंगे। सभी को पूरी मुस्तैदी के साथ शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन को सम्पन्न कराना है।Bihar news Paramilitary forces should conduct elections in a peaceful, fair and fear-free environment: District Election Officer

इस अवसर पर नोडल पदाधिकारी, विधि-व्यवस्था कोषांग, सुजीत कुमार, नोडल पदाधिकारी, सी0ए0पी0एफ0 कोषांग, मासूम अंसारी सहित सीआरपीएफ, एसएसबी, आइटीबीपी, मिजोरम सैप/आइआरबी, बी सैप, सीआइएसएफ के अधिकारी उपस्थित थे।

Post navigation

Previous: Bihar news पश्चिमी चंपारण में एनडीए के लिए डगर कठिन है पनघट की
Next: Prayagraj News :सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा जिला कारागार प्रयागराज एवं महिला संरक्षण गृह का किया गया औचक निरीक्षण

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1782233245229~2
  • Breaking News
  • Etawah
  • Uttar Pradesh

लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 June 2026
IMG-20260623-WA0007
  • Breaking News

Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0008
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव

जनवाद टाइम्स 23 June 2026
IMG-20260623-WA0009
  • Bihar
  • Breaking News
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description

जनवाद टाइम्स 23 June 2026

Latest News

  • लखनऊ अग्निकांड के बाद इटावा प्रशासन अलर्ट, कोचिंग संस्थानों को सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • Bihar News: वैशाली की अंजलि बनीं प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPSC परीक्षा में सफलता से जिले का नाम किया रोशन
  • Bihar News: मीडिया कर्मियों पर हमला और मोबाइल छीनने की घटना की हो निष्पक्ष जांच, कार्रवाई की मांग: सुनील कुमार राव
  • Bihar News: 24 जून को होगी विशेष शाखा सिपाही भर्ती परीक्षा, पश्चिमी चंपारण में 11 केंद्रों पर 5936 अभ्यर्थी होंगे शामिल Meta Description
  • Bihar News: संतघाट मुक्तिधाम के प्रवेश द्वार पर लगेंगी भगवान विष्णु और महादेव शिव की भव्य प्रतिमाएं: महापौर गरिमा सिकारिया
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.