Bihar News:-डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान की सफलता को लेकर विकास मित्रों का हुआ उन्मुखी कार्यक्रम

Bihar News:-डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान की सफलता को लेकर विकास मित्रों का हुआ उन्मुखी कार्यक्रम
Share News

संवाददाता -राजेन्द्र कुमार

 

वैशाली /हाजीपुर

19 अप्रैल से सभी टोले में लगेंगे विशेष विकास शिविर

अभियान को मिलकर सफल बनाएं विकास मित्र और पदाधिकारी : डीडीसी

डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत पूरे जिला में 19 अप्रैल से विशेष विकास शिविर का आयोजन किया जा रहा है।अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोलो में आयोजित किए जाने वाले विशेष शिविर में सरकार की विभिन्न योजनाओं से अभी तक वंचित परिवारों को इसका लाभ प्रदान किया जाएगा।इसकी सफलता के लिए उप विकास आयुक्त श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभाकक्ष में सभी पंचायत के विकास मित्रों के साथ समीक्षा बैठक की गई।Bihar News:-डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान की सफलता को लेकर विकास मित्रों का हुआ उन्मुखी कार्यक्रम

इस अवसर पर आयोजित उन्मुखी कार्यक्रम में विकास मित्रों को बताया गया कि कैसे शिविर लगने से पहले डोर टू डोर जाकर विभिन्न सेवाओं के लिए आवेदन लेकर निष्पादित कराया जाना है।विदित है कि इस अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति टोला में विकास शिविरों के माध्यम से सरकार की 22 प्रमुख योजनाओं सहित अन्य योजनाओं का लाभ लक्षित लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।प्रत्येक प्रखंड के आधे पंचायत के में बुधवार एवं शेष पंचायत के सभी टोला में शनिवार को शिविर का आयोजन किया जाएगा।उप विकास आयुक्त ने बताया कि यह अभियान सरकार आपके द्वार, हर टोला हर परिवार हर सेवा की अवधारणा को मूर्त रूप देता है। इसमें लाभार्थियों को बिना किसी बाधा के योजनाओं से आच्छादित करने हेतु सरकारी मशीनरी उनके टोले तक सक्रिय रूप से पहुंचेगी।इस अभियान के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों को राशन कार्ड, खाद्यान्न वितरण, उज्ज्वला योजना, विद्यालयों में नामांकन, आंगनबाड़ी केंद्र एवं पोषण योजनाएं, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड का निर्माण एवं अपडेट, कुशल युवा कार्यक्रम, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना, ई श्रम पोर्टल पंजीकरण, आयुष्मान कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, वासगीत पर्चा, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, मनरेगा जॉब कार्ड सहित कई सेवाएं उपलब्ध कराई जायेंगी।डीडीसी ने विकास मित्रों से कहा कि वे सभी टोला में एक-एक कर सभी परिवार के पास जाएं। जो परिवार और उनके सदस्य किसी सेवा के पात्र हैं, लेकिन उन्हें इसका लाभ अभी तक नहीं मिला है, उन्हें योजना का लाभ प्रदान कराना है।उन्होंने विकास मित्रों से अपील की कि वे इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करें।Bihar News:-डॉ आंबेडकर समग्र सेवा अभियान की सफलता को लेकर विकास मित्रों का हुआ उन्मुखी कार्यक्रम

इस अवसर पर जिला कल्याण पदाधिकारी श्री सुधांशु कुमार, जिला जन संपर्क पदाधिकारी श्री नीरज, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, हाजीपुर श्री राजीव कुमार, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी, पटेढ़ी बेलसर
श्री कुंदन सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

 

Trending News