संवाददाता-राजेनद्र कुमार
वैशाली /राजापाकर ।
राजापाकर– बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर केसीआई विद्यालय राजापाकर के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिवार के सौज्नय से आयोजित किया गया
.
इस मौके पर केसीआई के निदेशक सत्य प्रकाश सिंह, पर्यावरण के ब्रांड एंबेसडर एक्स कैप्टन महेंद्र राय द्वारा विद्यालय के छात्राओं को पौधों के संबंध में तमाम फायदे बताए गए. बच्चों को बताया गया कि वृक्ष लगाना एक पूजा है उत्सव है. इससे अच्छा कोई धार्मिक कार्य नहीं होता है. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र छात्राओं छात्रों को उनके जन्मदिन पर निशुल्क पेड़ देकर पौधा लगाने के लिए जागरूक किया गया. वहीं विद्यालय परिवार के तरफ से हमेशा छात्राओं को जन्मदिन पर निशुल्क पेड़ देकर लगाने एवं संरक्षण करने के लिए उत्साहित किया गया.

मौके पर छात्राओं को बताया गया कि वृक्ष हमारे जीवन में कितना मूल्यवान है. इसके बिना मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती. यह हमारे शरीर में प्राण की तरह है. इससे हमारा पर्यावरण शुद्ध होता है. हम स्वच्छ सांस लेते हैं तथा हम स्वस्थ रहते हैं. सभी मानव अपने घर के किसी उत्सव में अवश्य वृक्ष लगाए तथा लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित करें.