Bihar News-भाकपा माले से संबंध अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा का आयोजन

Bihar News-Organization of All India Farm and Rural Laborers Assembly related to CPI(ML)
Share News

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली /हाजीपुर बिदुपुर । वैशाली जिला के राघोपुर, बिदुपुर, महनार सहित कई प्रखंडों में भीषण ठंड ।Bihar News-Organization of All India Farm and Rural Laborers Assembly related to CPI(ML)

बावजूद धरना प्रदर्शन करके पांच डिसमिल जमीन में 5 लाख की लागत से आवास बनाकर गरीबों के बीच वितरित करने, मनरेगा को कृषि से जोड़कर₹600 प्रतिदिन मजदूरी एवं साल में 200 दिन काम देने, बकाया बिजली बिल को माफ कर 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने, विधवा, विकलांग और वृद्ध लोगों को₹3000 मासिक पेंशन देने, शिक्षा और स्वास्थ्य का निजीकरण पर रोक लगाते हुए सभी के लिए सर्वशुलभ बनाने, महुआ थाना कांड संख्या 697/ 23 में अपहृत जुड़वा बहनों को बरामद करने इस कांड के नाम जद अभियुक्त को गिरफ्तार करने, सहित अन्य मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया गयाBihar News-Organization of All India Farm and Rural Laborers Assembly related to CPI(ML)

राघोपुर में प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य और खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के जिला सचिव रामबाबू भगत, कौशल्या देवी, सुशीला देवी, रामजी दास, रामेश्वर दास, मुनादिक दास, सर्वजीत दास, बिदुपुर प्रखंड में प्रखंड संयोजक विकास कुमार, किसान महासभा के जिला सचिव गोपाल पासवान, अरविंद ठाकुर, महनारमें पवन कुमार राम, सखी चंद पासवान, महेश्वर राम आदि ने किया, उपरोक्त नेताओं ने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा की धर्म और राजनीति अलग-अलग चीज हैं धार्मिक क्रियाकलाप धार्मिक गुरुओं के नेतृत्व में संपन्न कराया जाता है जबकि राजनेताओं का काम जनता के जन आर्थिक सवालों को हल करना है, मोदी की फासीवादीसरकार धर्म गुरुओं को अलग करके मंदिर निर्माण के काम को अपने हाथ में ले लिया है, जनता के प्रश्नों का जवाब देने की जगह अक्षत और भभूत बटवा रहे हैं, लेकिन देश के जनता 2022 तक सभी गरीबों को 5 डिसमिल जमीन में 500000 की लागत से पक्का मकान बनाकर देने, मनरेगा में 200 दिन काम और ₹600 प्रतिदिन मजदूरी देने, विधवा विकलांग और वृद्ध लोगों को₹300 मासिक पेंशन देने, शिक्षा और स्वास्थ्य को सर्व सुलभ बनाने, 200 यूनिट बिजली मुफ्त देने के मामले में क्या दिक्कत है यह जानना चाहती है, किसाने की आमदनी कब तक दुगनी होगी, एमएसपी गारंटी कानून कब बनेगा जनता यह जानना चाहती है, खाद्य सुरक्षा की गारंटी के लिए जन वितरण प्रणाली को कैसे मजबूत किया जाएगा, इस पर मोदी जी खामोश है, नेताओं ने 24 जनवरी कर्पूरी ठाकुर की जयंती से 30 जनवरी महात्मा गांधी के शहादत दिवस तक गांव-गांव में जन संकल्प अभियान चलाने मेंजनता से सहयोग देने की अपील किया,

Trending News