संवाददाता-राजेन्द्र कुमार
सारण/सोनपुर।
सोनपुर: 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर विवेक भूषण सूद द्वारा मंडल कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुरुवार को मतदाता शपथ दिलाई गई।
मतदाता शपथ के तहत सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली कि “हम, भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेगें तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक-2 सहित सभी शाखा अधिकारी एवं मंडल के कर्मचारी गण उपस्थित थे।