Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News-मकर संक्रांति के अवसर पर हाजीपुर स्थित पुलिस लाइन के मैदान में प्रशासनिक पदाधिकारियों की क्रिकेट मैच का आयोजन

जनवाद टाइम्स 14 January 2024
Bihar News-On the occasion of Makar Sankranti, a cricket match was organized for administrative officials in the grounds of Police Line, Hajipur.
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार 

वैशाली /हाजीपुर । जिला प्रशासन वैशाली के पदाधिकारियों की दो टीम बनाई गई थी। एक टीम का नेतृत्व जिलाधिकारी स्वयं कर रहे थे जबकि दूसरी टीम का नेतृत्व एडीएम वैशाली ने की। इस मैच में जिला के वरीय पदाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी भी हिस्सा लिए।मैच 15-15 ओवर का कराया गया। टॉस जिलाधिकारी एकादश के कप्तान जिलाधिकारी श्री यशपाल मीणा ने जीता और पहले बैटिंग का चुनाव किया।Bihar News-On the occasion of Makar Sankranti, a cricket match was organized for administrative officials in the grounds of Police Line, Hajipur.

मैच में जिलाधिकारी एकादश की टीम ने पहले खेलते हुए पहले 15 ओवर में 9 विकेट खोकर कुल 111 रन बनाए जिसमें सर्वाधिक रन निलेश कुमार के द्वारा बनाया गया। उन्होंने दो छक्के की मदद से कुल 29 रन बनाए।दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खुद डीएम रहे।डीएम ने कुल 14 रनों का योगदान किया और नॉट आउट वापस लौटे। जिलाधिकारी एकादशी के अधिकतर बल्लेबाज छक्का उड़ाने के चक्कर में बाउंड्री पर कैच पकड़े गए।Bihar News-On the occasion of Makar Sankranti, a cricket match was organized for administrative officials in the grounds of Police Line, Hajipur.

इस मैच में अपर समाहर्ता ने अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अपर समाहर्ता की टीम 96 रन बनाकर आउट हो गई। इसमें सबसे बड़ा योगदान इंद्रजीत कुमार का रहा जिन्होंने एक चौका, एक छक्का की मदद से 28 रन बनाए। जिलाधिकारी इस मैच में विकेट कीपिंग करते हुए नजर आए। उनकी टीम की ओर से एसडीएम महनार ने बढ़िया गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।
मैच का आयोजन जिला खेल कार्यालय एवं अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के सौजन्य से कराया गया। मैच में हाजीपुर के जाने-माने अंपायर श्री संजीव कुमार राय एवं अनुज कुमार ने अंपायरिंग की। श्री प्रमेंद्र कुमार सिंह ने थर्ड अंपायर की भूमिका निभाई।

Post navigation

Previous: Bihar News विशेष भागौलिक क्रिया के तहत सूर्य के सुखद उत्तरायण यात्रा का उत्सव के रूप में मनाई जाती है ‘मकर संक्रांति’:गरिमा
Next: Pratapgarh News :  प्रतापगढ़ के आगमन पर हुआ जल शक्ति सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का जोर दार स्वागत

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260622-WA0019
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0022
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0024
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन

जनवाद टाइम्स 22 June 2026
IMG-20260622-WA0016
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर

जनवाद टाइम्स 22 June 2026

Latest News

  • Bihar News: राजापाकर सीएचसी में रोगी कल्याण समिति की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर Meta Description:
  • Bihar News : प्रभात खबर प्रतिभा सम्मान समारोह में राजापाकर के मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
  • Bihar News : जीएमसीएच बेतिया में पत्रकारों से मारपीट मामले ने पकड़ा तूल, डीएम और एसपी को सौंपा ज्ञापन
  • Bihar News : कृषि चौपाल में किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी, जैविक खेती अपनाने पर जोर
  • Etawah News: एनीमिया पीड़ित बालिका को रक्तदान कर पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.