Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो ने किया कार्यक्रम का आयोजन वैशाली में

जनवाद टाइम्स 7 March 2023
Bihar News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो ने किया कार्यक्रम का आयोजन वैशाली में
Share News
       

संवाददाता–राजेन्द्र कुमार

वैशाली/प्रभारी जिला जज वैशाली ने महिला क्रिकेट मैच का किया उद्घाटन, अतरिक्त जिला जज 2 ने किया बोलिंग और ज्योति कुमारी अतरिक्त जिला जज ने बैटिंग में किया कमाल।IMG 20230306 WA0145

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केंद्रीय संचार ब्यूरो के छपरा कार्यालय ने विशेष कार्यक्रम का किया आयोजन।कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से प्रोमिला परिहार प्रभारी जिला जज,वैशाली अतरिक्त जिला जज ज्योति कुमारी और उजमा कमर ने किया। डॉ सी बी रमन यूनिवर्सिटी के क्रिकेट ग्राउंड पर महिला क्रिकेट मैच का आयोजन पिंक पैंथर और एग्रो 11 के बीच हुआ जिसमे एग्रो 11 ने जीत हासिल की । मैच की शुरुआत महिला न्यायधीश ज्योति कुमारी और प्रोमिला परिहार ने बोलिंग और बैटिंग से की। श्रीमती परिहार ने कहा कि आज महिलाए हर क्षेत्र में अपना नया मुकाम बना रही है।आज के बदलते समय में नारी घर और बाहर की ज़िमेदारी को बखूबी निभा रही है।वही न्यायधीश ज्योति कुमारी ने कहा कि हमारे समय में कहावत होती थी की खेलोगे कूदोगे होगे खराब पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब मगर समय बदल गया है अब महिलाओं ने खेल जगत में भी काफी उपलब्धि हासिल कर ली है।उन्होंने कहा कि लड़कियां धान की पौधो की तरह होती हैं जैसे धान का पौधा को जिस तरह से पनप जाने पर फिर दूसरे खेत मे बो दिया जाता है ठीक लड़कियां भी अपना घर छोड़ कर ससुराल चली जाती है। Bihar News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो ने किया कार्यक्रम का आयोजन वैशाली में

*वैशाली की सशक्त महिला कृषक,महिला उद्यमी,महिला वैज्ञानिक सहित अन्य को महिला सशक्तिकरण सम्मान 23 से किया गया सम्मानित*

आज केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना और प्रसारण मंत्रालय की तरफ से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन। डॉ सी बी रमन यूनिवर्सिटी के सभागार में वैशाली की सशक्त महिलाओं को महिला सशक्तिकरण सम्मान 2023 से किया गया सम्मानित। जिसमे विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। कृषि विज्ञान केंद्र की केंद्र प्रमुख सह वरीय वैज्ञानिक डॉ सुनीता कुशवाहा ने कहा की समाज में महिलाओं को बराबर का हक मिला जरूर है मगर समाज की मानसिकता को भी बदलना पड़ेगा। मैं अपने मध्यम से कृषि से जुड़ी महिलाओं के लिए और अन्य क्षेत्र में असीम संभावना देखती हूं जहा अभी भी जेंडर इक्वलिटी पर काम किए जाने की जरूरत है।उन्होंने कहा की बिहार में 16 कृषि विज्ञान केंद्र है जिसमे दो केंद्रों की कमान महिला विज्ञानिको के हाथ में है और दोनो ही केन्द्र काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला उद्यमी और WECS की फाउंडर प्रेसिडेंट श्रीमती कल्पना कुमारी ने कहा की हमे लक्ष्य तभी प्राप्त होगा जब हम अपने द्वारा बनाए लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सतत् प्रयास करेंगे। हमे समय के साथ चलना होगा तभी हम अपने जीवन में सफल हो पायेंगे।उन्होंने अपने जीवन के उतार चढ़ाव भरे रास्तों पर सभागार में उपस्थित बच्चों से चर्चा की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोशल एक्टिविस्ट श्रीमती नीलम मिश्रा ने कहा की वो 20 साल पहले पढ़ने बाहर निकली थी जब वह से कोई लड़की पढ़ाई के लिए नहीं गई थी।उन्होंने बताया की वो अपने गाव की पहली थी।जब उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और घर गई तब वहा की लड़कियों में एक नही सोच ने जन्म लिया।श्रीमती मिश्रा ने कहा की आजादी अगर आप को मिलती है था उसका सही दिशा में हमेशा इस्तिमाल करे।

 Bihar News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो ने किया कार्यक्रम का आयोजन वैशाली में
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिला सशक्तिकरण पर श्रीमती नेहा बिपुल ने कहा की एक दिन नही हर दिन ही महिलाओं का होता है बस हमे खुद में वो विश्वास कायम रखना होगा।एक महिला हर दिन अपनी ज़िमेदारी का बखूबी निर्वाह करती है और समजस्य बनाते हुए घर और दफ्तर को बखूबी चलती है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री सर्वजीत सिंह (एफ पी ओ) केंद्रीय संचार ब्यूरो ने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं का स्थान और उनकी हिस्सेदारी बराबर की है। महिला के बिना समाज की परिकल्पना नही की जा सकती।सभ्य समाज की अवधारणा में महिलाओं का अहम योगदान सदा ही है। कार्यक्रम में प्रश्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया वही सही जवाब देने वालो को पुरस्कार दिया गया।वही कविता के लिए राकिया नाज़ खान, भाषण प्रतियोगिता के लिए संध्या, शांभवी तथा आदित्य कुमार एवं पोस्टर प्रेजेंटेशन के लिए अनामिका कुमारी, नैना कुमारी, अर्चना कुमारी एवं रंगीला कुमारी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया| केंद्रीय संचार ब्यूरो के गीत और नाटक प्रभाग के विरासत दल ने लोगों को अपनी कला से मंत्रमुग्ध किया।

Post navigation

Previous: Bihar News : जिलाधिकारी ने वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का पुनः निरीक्षण किया
Next: Bihar News-महादलित बस्ती मे दबंगो द्बारा जानलेवा हमला हुआ

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.