Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Bihar
  • Breaking News

Bihar News : जिलाधिकारी ने वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का पुनः निरीक्षण किया

जनवाद टाइम्स 7 March 2023
Bihar News : जिलाधिकारी ने वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का पुनः निरीक्षण किया
Share News
       

संवाददाता-राजेन्द्र कुमार

वैशाली/वैशाली प्रखंड अंतर्गत वैशाली गढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध स म्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप सहित उस परिसर में बन रहे अन्य भवनों के प्रगति कार्य का जिलाधिकारी के द्वारा आज पुनः निरीक्षण किया और एक-एक चीज की जानकारी प्राप्त की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि हर हाल में यहाँ सभी कार्य निर्धारित अवधि में पूर्ण कर लेनी होगी। इसको लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि अब प्रत्येक बुद्धवार को मैं यहाँ आऊँगा और प्रगति स्वयं देखूँगा। उन्होने कहा कि जिला से भी एक डेडीकेटेड पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जा रही है जो यहाँ के प्रगति कार्यों का प्रतिदिन प्रतिवेदन उपलब्ध करायेंगे। इसके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी को राजस्थान से आने वाले पत्थरों की संख्या का सत्यापन करते हुए इन्वेंट्री बनाने का निर्देश दिया गया।IMG 20230306 WA0115

यहाँ पर कार्यरत एजेन्सी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने बताया कि बुद्ध स्तूप में लगने वाले पत्थर राजस्थान के भरतपुर जिला के बयाना खादान से मँगाया जा रहा हैं। प्रतिदिन तीन से चार ट्रक पत्थर आ रहा है। एक ट्रक पर 14 से 15 पत्थर ही आता है। एक ट्रक को राजस्था से आने में तीन दिन लग जाता है। इस कार्य में कुल आठ भेण्डर लगाये गये हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि भेण्डरों की संख्या आठ से बढ़ा कर दस की जाय । प्रत्येक भेण्डर प्रतिदिन तीन ट्रक पत्थर गिराये यह सुनिश्चित करायी जाय।Bihar News : जिलाधिकारी ने वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का पुनः निरीक्षण किया

जिलाधिकारी के द्वारा खादान में पत्थर की उपलब्धता की जानकारी प्राप्त की गयी और कहा गया कि पत्थर उपलब्धता में कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि होली के बाद वे स्वयं भरतपुर जाकर वहाँ के जिलाधिकारी से इस विषय पर बात करेंगे। जिलाधिकारी के पूछने पर बताया गया कि भेण्डर्स का भुगतान अपडेट है।

जिलाधिकारी के द्वारा पत्थरों के फब्रीकेशन में लगे श्रमिकों की संख्या और बढ़ाने तथा फेब्रीकेशन कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि वर्षात् प्रारंभ होने के पहले सभी तरह के पत्थर यहाँ आ जाय और कार्य भी पूर्ण होने की स्थिति में रहे इसका ध्यान रखा जाय ।Bihar News : जिलाधिकारी ने वैशालीगढ़ में निर्माणाधीन बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं बुद्ध स्मृति स्तूप का पुनः निरीक्षण किया

प्रोजेक्ट इंजीनियर ने बताया कि बुद्ध स्तूप का स्ट्रक्चर कार्य पूरा कर लिया गया है। गेस्ट हाऊस का लगभग 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण है और 10 दिनों में फिनीशिंग कार्य भी पूरा हो जाएगा। विजीटर्स सेन्टर का कार्य भी लगभग पूरा होने की स्थिति में है। मेडिटेशन हॉल एवं पुस्तकालय 31 मार्च तक पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है और यह कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि म्यूज़ीयम का सिविल कंस्ट्रक्शन पूरा कर लिया गया है अभी फिनिशिंग का कार्य कराया जा रहा है। जिलाधिकारी के द्वारा निर्माणाधीन एप्रोच पथ का भी निरीक्षण किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ सपर समाहर्ता श्री विनोद कुमार सिंह, कार्यपालक अभियंता भवन भी उपस्थित थे।

 

Post navigation

Previous: Bihar. News : होली केवल रंग गुलाल लगाने का नहीं भाईचारा व दिल से दिल मिलाने का त्योहार:गरिमा
Next: Bihar News : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भारत सरकार के केंद्रीय संचार ब्यूरो ने किया कार्यक्रम का आयोजन वैशाली में

 

राशिफल

News Archive

IMG-20260425-WA0011
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें

जनवाद टाइम्स 26 April 2026
IMG-20260424-WA0120
  • Etawah

Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन

जनवाद टाइम्स इटावा 25 April 2026
FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026

Latest News

  • Agra News : आगरा में मेडिकल एक्सीलेंस प्रोग्राम: फोर्टिस एस्कॉर्ट्स व IMA ने रोबोटिक सर्जरी पर साझा की नई तकनीकें
  • Etawah News: मृदा परीक्षण अभियान के तहत पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन
  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.