Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News 9फरवरी को कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्च बेतिया में जनमुद्दों–जन आंदोलनों के समागम को करेंगें सम्बोधित

जनवाद टाइम्स 6 February 2025
Bihar News On February 9, Comrade Dipankar Bhattacharya will address the gathering of public issues and public movements in Bettiah
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह बेतिया

भाकपा-माले के राष्ट्रीय महासचिव कॉमरेड दीपंकर भट्टाचार्य 9 फरवरी 2025 (रविवार) को बेतिया में रहेंगे। बेतिया के स्थानीय रमना मैदान में अवस्थित प्रेक्षा गृह (ऑडिटोरियम) में दिन के करीब 11 बजे से आयोजित दोनों चम्पारण स्तरीय बदलो बिहार समागम को बतौर मुख्य वक्ता सम्बोधित करेंगे।

Bihar News On February 9, Comrade Dipankar Bhattacharya will address the gathering of public issues and public movements in Bettiah
ये जानकारी देते हुए समागम तैयारी समिति के संयोजक व ऐक्टू जिला अध्यक्ष जवाहर प्रसाद ने कहा कि सरकारें लगातार नागरिक अधिकारों पर हमले कर रही है। इसके खिलाफ लगातार विभिन्न तबकों का आंदोलन जारी है। चम्पारण सहित पूरे बिहार ने अनेक जन समूहों को न्याय के सवालों पर लगातार लड़ते देखा है। ये संघर्ष राज्य में बड़े बदलाव के संकेत हैं। जनमुद्दों – जनआंदोलनों के समागम में इसी पर सामूहिक चर्चा होगी।

Bihar News On February 9, Comrade Dipankar Bhattacharya will address the gathering of public issues and public movements in Bettiah
उन्होंने बताया कि समागम में बेतिया राज भूमि अधिकार संघर्ष मोर्चा, बैंक, बीमा, पोस्टल सहित विभिन्न विभागों के राज्य कर्मी, निर्माण सहित असंगठित मजदूर, आशा, जीविका, आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका, रसोइया आदि स्कीम वर्कर्स, बिहार गृह रक्षा वाहिनी ( होमगार्ड)आल इंडिया फूड्स एलाइड वर्कर यूनियन, बिहार दस्तावेज नवीस संघ, ततवा संघ,वीएसएस प्रेरक सह प्रशिक्षण शिक्षा विभाग शिक्षा, फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन, मौसमी सिचाई कर्मचारी, ई रिक्शा चालक संघ आदि विभिन्न विभागों के मानदेय-ठेका कर्मी, बिजली मजदूर, ओपीएस के लिए संघर्षरत कर्मचारी, घरेलू कामगार, सफाई कर्मी, स्वास्थ कर्मी, बहुजनों-दलितों-आदिवासियों के सवालों पर संघर्षरत संगठन आदि चम्पारण में अन्य विभिन्न मुद्दों पर संघर्षरत तबकों की भागीदारी होगी और सभी संघर्ष की एकजुट आवाज को बुलंद करेंगे। तैयारी समिति की ओर से सभी को आमंत्रित किया गया है। तैयारी जोरों पर है। 9 फरवरी का समागम व्यापक बदलाव के संघर्ष का ऐलान होगा।

Post navigation

Previous: Bihar News सिकटा थाना द्वारा 13.150 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार 
Next: Bihar News : शिक्षा में शोध के विभिन्न आयाम विषय पर एक दिवसीय सेमिनार हुआ आयोजित

 

राशिफल

News Archive

WhatsApp Image 2026-04-07 at 6.39.07 PM
  • Etawah

Etawah News :वार्ता की आस में आज निराश लौटे माध्यमिक शिक्षक

जनवाद टाइम्स इटावा 7 April 2026
Vaishali Rajapakar Student Award Ceremony 2026
  • Breaking News
  • Bihar
  • Vaishali

वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260407-WA0062
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल

जनवाद टाइम्स 7 April 2026
IMG-20260407-WA0052
  • Breaking News
  • Bihar
  • West Champaran (Betiah)

पश्चिमी चंपारण में आज बड़ी कार्रवाई: बेतिया में छापेमारी में 36.60 लीटर विदेशी शराब बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार

जनवाद टाइम्स 7 April 2026

Latest News

  • Etawah News :वार्ता की आस में आज निराश लौटे माध्यमिक शिक्षक
  • वैशाली के राजापाकर में प्रतिभा सम्मान समारोह आज: मेधावी छात्रों को मेडल देकर किया गया सम्मानित
  • बेतिया नगर निगम में 9 से 13 अप्रैल तक सैरातों की खुली नीलामी: नौका संचालन, बस स्टैंड कैंटीन सहित कई बंदोबस्ती शामिल
  • पश्चिमी चंपारण में आज बड़ी कार्रवाई: बेतिया में छापेमारी में 36.60 लीटर विदेशी शराब बरामद, 7 आरोपी गिरफ्तार
  • Bihar News । वैशाली में विश्व स्वास्थ्य दिवस आज । बीएमडी कॉलेज दयालपुर में छात्रों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.