Skip to content

जनवाद टाइम्स

Primary Menu
  • Home
  • Latest News
  • National
  • Uttar Pradesh
  • Bihar
  • Education
  • Politics
  • Jobs
  • Crime
  • Technology
  • Health
  • Business
  • Sports
  • Live TV
  • Contact Us
Light/Dark Button
  • Breaking News

Bihar News अब पक्का पहुंच पथ से संतघाट मुक्तिधाम के शवदाह स्थल तक पहुंचेगी लकड़ी और शव-वाहन:गरिमा

जनवाद टाइम्स 22 June 2025
Bihar News Now wood and hearse will reach the cremation ground of Santghat Muktidham through a concrete access road: Garima
Share News
       

संवाददाता मोहन सिंह

बेतिया/ पश्चिम चम्पारण।

महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि अब संत घाट में निर्माणाधीन “मुक्तिधाम” में शवदाह स्थल तक पक्का पहुंच पथ से लकड़ी और शव-वाहन पहुंच सकेंगे। वे रविवार को लाल बाजार स्थित अपने आवासीय कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रबंध समिति के साथ बैठक में कुल 34.83 लाख की लागत से स्वीकृत संत घाट के “मुक्तिधाम” नव निर्माण के बाद विस्तारित सुविधाओं की जानकारी प्रबंध समिति को दे रहीं थीं।

Bihar News Now wood and hearse will reach the cremation ground of Santghat Muktidham through a concrete access road: Garima महापौर श्रीमती सिकारिया ने बताया कि मुक्तिधाम का रोड जहां तक बना है, उसके बाद 120 फीट लंबाई एवं 12 फीट चौड़ाई में पीसीसी सड़क बनेगी। रोड से कनेक्टेड 76 फीट लंबा एवं 10 फीट चौड़ा पीसीसी रैंप होगा। रैंप के बाद शेड के बगल तक मिटटी भराई करके 205 फीट लंबाई एवं 12 फीट चौड़ाई में पेवर ब्लॉक लगाते हुए दोनों तरफ सपोर्टिंग वॉल का निर्माण लिंक रोड से उतरने वाली सभी सीढ़ियों में चेकर टाईल्स, साढ़े तीस बाय 18 के दो एवं साढे 30 बाई 19 के तीन नये शेड, पूर्व से लगे सभी स्टैंड की मरम्मती, विश्रामालय की पूर्ण रिपेयरिंग एवं पेंटिंग, विश्राम वाले के नीचे का भाग जो खुला है, उसका तीन साइड से वाल जोड़ना, जाने की सीढ़ी बननी है। वही मुक्तिधाम परिसर के प्रतीक्षालय के नीचे वाले नये कमरे में बैठने के लिये 31 फीट बाई डेढ़ फीट में आरसीसी स्लैब निर्माण कराया जा रहा है। इसके नीचे और ऊपर दोनों प्रतीक्षालय में गेट एवं ग्रिल निर्माण, साढ़े 17 बाय साढ़े 30 फ़ीट का बैठक पर कोटा स्टोन से निर्माण कराया जाएगा। वही साढ़े 40 बाई साढ़े 21 फ़ीट का जमीन पर पीसीसी फ्लोर के भी निर्माण को स्वीकृति नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित उक्त योजना में दी गई है।Bihar News Now wood and hearse will reach the cremation ground of Santghat Muktidham through a concrete access road: Garima

बैठक में संवेदक प्रतिनिधि, संत घाट मुक्तिधाम समिति के रवि गोयनका, प्रेम सोमानी,रवि जैन, सुभाष रुंगटा, टीनू सर्राफ, अन्य गणमान्य संजय झुनझुनवाला, सुरेश सिंघानिया, दीपक कनोडिया के अलावा नगर निगम के कनीय अभियंता सुजय सुमन और मिस्त्री शामिल रहे।

Post navigation

Previous: Bihar News-राजापाकर —प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत एवं बखरी बराई पंचायत में पंचायत बार बूथ कमेटी की बैठक किया गया
Next: Bihar News वोटरों को मतदान के लिए करेंगे प्रेरित महाविद्यालय के कैम्पस एम्बेसडर 

 

राशिफल

News Archive

FB_IMG_1777000625953
  • Etawah

Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी

जनवाद टाइम्स इटावा 24 April 2026
IMG-20260423-WA0167
  • Etawah

इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश

जनवाद टाइम्स इटावा 23 April 2026
IMG-20260407-WA0107
  • Breaking News
  • Agra
  • Uttar Pradesh

Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ

जनवाद टाइम्स 23 April 2026
IMG-20260422-WA0107
  • Etawah

Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी

जनवाद टाइम्स इटावा 22 April 2026

Latest News

  • Etawah News: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं का प्रदर्शन, बढ़े बिलों से नाराजगी
  • इटावा: दो पत्रकारों पर फर्जी मुकदमे दर्ज होने का आरोप, मंत्री ने दिए निष्पक्ष जांच के निर्देश
  • Agra News : मुख्यधारा की पत्रकारिता का नैतिक अवसान: संकट, कारण और लोकतंत्र के सामने बढ़ती चुनौतियाँ
  • Etawah News: कृभको द्वारा किसान सभा का आयोजन, किसानों को दी गई उन्नत खेती की जानकारी
  • Etawah News : अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, तीन गंभीर
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Condition
  • Disclaimer
  • Advertise With Us
Copyright © All Rights Reserved I Janvad Times | MoreNews by AF themes.